फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three suspicious youth entered the house of a business leader

Pilibhit News: व्यापारी नेता के घर में घुसे तीन संदिग्ध युवक

Sat, 07 Oct 2023 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 07 Oct 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Three suspicious youth entered the house of a business leader
पीलीभीत। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री शैली अग्रवाल के आवास में शनिवार शाम करीब सात बजे तीन युवक घुस गए। पत्नी के शोर मचाने पर तीनों युवकों को भीड़ ने दौड़कर पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साहूकारा में शैली अग्रवाल का घर है। शुक्रवार शाम सात बजे एक बाइक पर सवार तीन युवक उनके घर के बाहर पहुंचे। आवास में बने जीने के रास्ते छत पर जाने लगे। आहट होने पर उनकी पत्नी ने छत से देखा तो तीन अनजान लोगों को जीने से ऊपर की ओर आते देखा। उन्होंने छत से आवाज देकर कुछ दूरी पर ही स्थित दुकान पर बैठे पति को पुकारा।
विज्ञापन

इस पर शैली अग्रवाल घर पहुंचे। तब तीनों युवक वहां से भागने लगे। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने तीनों युवकों को दौड़कर पकड़ लिया। तीनों शराब के नशे में बताए जा रहे थे। इसके बाद मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस तीनों को कोतवाली ले गई। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि तीनों युवक उत्तराखंड के खटीमा के हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली नरेश त्यागी ने बताया कि पकड़ गए युवकों ने बताया है कि वह वन विभाग में संविदा पर तैनात हैं। इनके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed