{"_id":"6853125989784598f30997fe","slug":"three-pickup-vehicles-taken-on-rent-disappeared-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-138024-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किराए पर चलवाने के लिए ले गए तीन पिकअप वाहन किए गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किराए पर चलवाने के लिए ले गए तीन पिकअप वाहन किए गायब
Thu, 19 Jun 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। किराए पर चलवाने की बात कहकर ले गए दो पिकअप वाहनों को कुछ समय बाद दिल्ली निवासी आरोपी ने गायब कर दिया। किस्त जमा न करने पर जब पीड़ितों ने संपर्क किया तो आरोपी ने गाड़ी वापस करने से इन्कार कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
गजरौला क्षेत्र के गांव अशोक नगर निवासी बलराम ने गजरौला पुलिस को दी तहरीर में कहा कि गांव के मनोज बरमन ने 15 मार्च 2024 को पिकअप खरीदी थी। कुछ समय बाद दिल्ली के सरिता बिहार निवासी उमेश चौहान उसके घर आया और किराए पर गाड़ी चलवाने की बात कही। प्रति माह किस्त के 20 हजार रुपये प्रति गाड़ी देने की बात तय हुई। इस पर उसने व गांव के मनोज और कमलेश ने अपने वाहन उसे दे दिए। तीन माह तक युवक वाहनों की किस्त समय पर देता रहा, लेकिन इसके बाद किस्त देने से मना कर दिया। आरोप है कि संपर्क करने पर वाहन वापस करने को कहा तो आरोपी ने मना कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।