फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three leopards entered the house, cooked eight chickens

तीन तेंदुए घर में घुसे, आठ मुर्गियों को बनाया निवाला

Thu, 07 Oct 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Three leopards entered the house, cooked eight chickens
अमरिया। गांव एतवारा में स्थित विमला कॉलोनी में मनोज राय के घर के आंगन में तीन तेंदुए घुस गए। तेंदुओं ने बाड़े से कई मुर्गिंयां खा लीं। भोर में घरवालों को आहट हुआ तो देखा कि मुर्गियां नहीं हैं। बरामदे तेंदुओं के पंजे बने हुए हैं।
विज्ञापन

किसान मनोज राय ने बताया कि मंगलवार कर देर रात तीन तेंदुए घर के आंगन में घुस आए। आठ मुर्गियों को निवाला बना लिया। करीब साढ़े तीन बजे आंख खुली तो तीनों तेंदुए घर के अंदर घूम रहे थे। किसी तरह खुद बाहर निकलकर शोर मचाया तो तेंदुए खेतों की ओर भाग गए। कई दिनों से तेंदुओं की चहलकदमी बनी हुई है। इससे लोग डरे हुए हैं। सुरक्षा को खतरा है। बता दें कि तीन दिन से तीन तेंदुए एक साथ घूम रहे हैं।
विज्ञापन

तीन तेंदुए घूम रहे हैं। घर के आंगन से इन तेंदुओं ने मुर्गियों को उठाया है। यह तेंदुए बार-बार हाईवे क्रॉस कर रहे हैं। लगातार निगरानी रखी जा रही है। ताकि न जन हानि हो और तेंदुए जंगल की ओर चले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनी सिंह, वन दरोगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed