फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three killed , including women with fever

बुखार से महिला सहित तीन की मौत

Tue, 01 Sep 2015 11:45 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Tue, 01 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन

क्षेत्र में बुखार से महिला और दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। गांव रानीगंज में बच्चों सहित 18 लोग बुखार से पीड़ित हैं। महिला और बच्चों की मौत पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा (लाइनपार) निवासी श्रीकृष्ण यादव की 45 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी को बुखार ने करीब पखवाड़ा भर पहले चपेट में ले लिया था। श्रीकृष्ण ने बताया कि नगर के एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां पत्नी को भर्ती कराया। स्वास्थ्य में लाभ न होने पर जिला मुख्यालय के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्र्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की शाम को पत्नी की मौत हो गई। बताया कि पत्नी मुन्नी का शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुन्नी देवी की चार संतानों में दो पुत्र और दो पुत्रियां है।
विज्ञापन

जोगराजपुर। गांव रानीगंज निवासी विजय के आठ वर्षीय पुत्र व शिशु मंदिर मुरादपुर के कक्षा दो के छात्र रोहित की बुखार के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई। विजय ने बताया कि उसके पुत्र को दस दिन से बुखार आ रहा था। इलाज के लिए उसे जिला मुख्यायल के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांव निवासी केवल का तीन वर्षीय पुत्र अमन, बीस वर्षीय पुत्री जुगनू, दस वर्षीय रानी, जगदीश की तीन वर्षीय पुत्री नीरज, छग्गा का नौ वर्षीय पुत्र रिंकू, मनीराम का 19 वर्षीय पुत्र अजय, 20 वर्षीय विशाल, विशाल की पत्नी रेखा, मुकेश का छह वर्षीय पुत्र तोहिद, चार वर्षीय पुत्री पल्लवी, 10 वर्षीय पुत्री देवकी, वीरपाल का पांच वर्षीय पुत्र अनिकेत, डेढ़ वर्ष की खुशबू, विजय का तीन वर्षीय पुत्र मोहित, रूस्तम की तीन वर्षीय पुत्री सोमदेवी, राजेंद्र की तीन वर्षीय पुत्री मीनाक्षी, पुत्र अजय आदि बुखार की चपेट में है।
घुंघचाई। गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी झम्मन लाल के छह वर्षीय पुत्र और गांव के प्राइवेट स्कूल के कक्षा एक के छात्र नीलेश की बुखार से मौत हो गई। झम्मन लाल की पत्नी विनीता देवी ने बताया कि मंगलवार को उसका पुत्र स्कूल पढ़ने गया था। इस दौरान उसे तेज बुखार पर शिक्षकों ने घर भेज दिया। विनीता ने बताया कि पुत्र को दवाई दिलाने घुंघचाई के एक मेडिकल स्टोर पर गई थी। मेडिकल स्टोर स्वामी ने दवा देकर और इंजेक्शन लगाकर घर जाने की सलाह दी। घर पहुंचते ही उसके पुत्र की मौत हो गई।


गांव सिमरिया में मंगलवार को टीकाकरण को टीम भेजी गई थी। मोहल्ला साहूकारा और रानीगंज में  बुखार से मौत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। रानीगंज में शीघ्र ही टीम भेजी जाएगी।
- डॉ. मोहम्मद  असलम, एमओआईसी,
---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed