फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three including husband convicted of dowry murder sentenced to life imprisonment

Pilibhit News: दहेज हत्या के दोषी पति समेत तीन को आजीवन कारावास

Thu, 06 Mar 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 06 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Three including husband convicted of dowry murder sentenced to life imprisonment
पीलीभीत। दहेज हत्या के मामले में पति समेत तीन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। साक्ष्य के अभाव में ननद को दोषमुक्त कर दिया गया। वर्ष 2017 के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश अनु सक्सेना ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने व पत्रावली का अवलोकन करने के बाद सजा सुनाई। दोषियों पर 37 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

विवाहिता के पिता विशन कुमार ने गजरौला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री विमला की शादी अप्रैल 2016 में गजरौला क्षेत्र के ढेरम मडरिया निवासी शंकर लाल के पुत्र शिव कुमार के साथ हुई थी। विवाहिता की ननद ने उसके भाई से प्रेम विवाह किया। इसको लेकर विवाहिता का पति, ससुर शंकर, सास जमुना देवी व ननद रंजिश रखने लगी।
विज्ञापन

इसी को लेकर आरोपियों ने एक राय होकर 16 जून 2017 की रात गला दबाकर विवाहिता की हत्या कर दी। हत्या के समय विमला तीन माह की गर्भवती थी। पुलिस ने मामले में आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। अभियोजन पक्ष की ओर से विवाहिता के पिता समेत कई गवाह न्याय में पेश किए गए। पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य और दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद न्यायालय ने पति, सास व ससुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साक्ष्य के अभाव में ननद को दोषमुक्त करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
छेड़खानी के दोषी को तीन साल की सजा



पीलीभीत। छेड़खानी के एक मामले में विशेष न्यायाधीश (पाॅक्सो एक्ट) गीता सिंह ने दोषी को तीन साल की सजा सुनाई। छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।




घटना जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 जुलाई 2016 की है। गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री गांव में ही एक दुकान पर बीड़ी का बंडल व माचिस लेने गई थी। आरोप था कि दुकान स्वामी लाला राम ने पुत्री के साथ छेड़खानी की। पुलिस ने वाद विवेचना आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय ने दोनों पक्षों के तर्काें और पत्रावली का अवलोकन करने के बाद मामले में सजा सुनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed