फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three houses immersed in the Mother before Diwali, every sight turned salutations

Pilibhit News: दीपावली से पहले मातम में डूबे तीन घर, हर आंख हुई नम

Mon, 20 Oct 2025 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 20 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Three houses immersed in the Mother before Diwali, every sight turned salutations
दियोरिया। खुशियों के त्योहार से पहले दियोरिया और बिलसंडा क्षेत्र में मातम छा गया। शुक्रवार रात बरेली-बीसलपुर मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां एक झटके में छीन लीं। शनिवार देर रात जब पोस्टमाॅर्टम के बाद शव गांव पहुंचे तो हर आंख नम हुई। रविवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। जहां 11 साल के मासूम ने रोते हुए अपने पिता राकेश को मुखाग्नि दी, तो हर आंख छलक पड़ी।
विज्ञापन

बरेली-बीसलपुर मार्ग पर शुक्रवार रात वैन और बस की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों में वैन चालक राकेश (28) निवासी पकड़िया, गौरव (19) पुत्र सियाराम निवासी लाम्हुआ और जितेंद्र (32) पुत्र मनुराम निवासी ग्राम परेवातुर्राह, बिलसंडा शामिल थे। हादसे की खबर मिलते ही तीनों गांवों में कोहराम मच गया। परिजन रात को ही मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां बिखरे शवों को देखकर उनकी चीखें थमने का नाम नहीं ले रही थीं। शनिवार देर रात पोस्टमाॅर्टम के बाद जब तीनों शव गांव पहुंचे, तो हर ओर मातम छा गया। लोगों की भीड़ सांत्वना देने के लिए उमड़ पड़ी। गांवों में सन्नाटा पसरा रहा, दीपावली से पहले ही घरों के दीये बुझ गए। रात भर परिजन गम में डूबे रहे।
विज्ञापन

रविवार सुबह तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। सबसे हृदय विदारक दृश्य उस वक्त देखने को मिला जब 11 साल का मासूम शीलू अपने पिता राकेश को मुखाग्नि देने के लिए आगे बढ़ा। कांपते हाथों और बहते आंसुओं के बीच जब उसने अपने पिता की चिता को आग दी, तो श्मशान घाट पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो उठीं। इसके अलावा अन्य को भी उनके परिजनों ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed