फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three days left, dust accumulated in laboratories, resources lockedThree days left, dust accumulated in laboratories, resources locked

Pilibhit News: तीन दिन शेष, प्रयोगशालाओं में जमी धूल, ताले में बंद संसाधन

Fri, 07 Feb 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 07 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three days left, dust accumulated in laboratories, resources lockedThree days left, dust accumulated in laboratories, resources locked
पीलीभीत। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं नौ फरवरी से शुरू हो रही हैं। दावा किया गया कि काॅलेजों में कैमरे और प्रयोगशालाओं की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया, लेकिन हकीकत इससे परे है। कॉलेजों की प्रयोगशालाएं बदहाल है। जर्जर भवन में संचालित हो रही प्रयोगशालाओं में धूल जमी पड़ी है। वहीं, संसाधन ताले में कैद हैं। प्रयोगशाला में सजी बोतलों में केमिकल दिखाई नहीं दे रहे। बृहस्पतिवार को शहर के सनातन धर्म बांके बिहारी रामा इंटर कॉलेज की स्थिति को परखा गया तो हालत बदहाल नजर आए।
विज्ञापन


रसायन विज्ञान प्रयोगशाला : जंग खा रही टंकी, बोतलों से केमिकल गायब
कॉलेज में रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का भवन काफी पुराना है। इससे कक्ष की स्थिति जर्जर हो चुकी हैं। प्रयोगशाला में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। बृहस्पतिवार को प्रयोगशाला में धूल का गुबार मिला। स्लैप से लेकर मेज आदि तक धूल जमी थी। पानी की टंकियां जंग खा रही हैं। साथ ही प्रयोग के लिए रखी अधिकांश बोतलों से केमिकल गायब था।
विज्ञापन


जीव विज्ञान प्रयोगशाला : खाली पड़ी मेज, ताले में कैद उपकरण
काॅलेज की जीव विज्ञान प्रयोगशाला की स्थिति भी ठीक नहीं मिली। प्रयोगशाला में मेज आदि व्यवस्था तो मिली, लेकिन संसाधन के नाम पर एक भी उपकरण दिखाई नहीं दिया। पूछने पर स्टाफ ने बताया कि उपकरण अलमारी में रखे हैं। परीक्षा से एक दिन पूर्व उपकरणों को निकाला जाएगा। यहां भी प्रयोगशाला के भवन की स्थिति जर्जर मिली। प्रधानाचार्य सुरेंद्र गंगवार ने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। इस वजह से अधिकांश स्टॉफ व्यस्त है। जल्द ही प्रयोगशालाओं की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी। व्यवस्थाएं सुधारने में बजट की कमी भी आड़े आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed