{"_id":"6ae8d4f939c68b5dc509288c","slug":"three-children-who-had-left-home-after-getting-upset-were-found-at-the-bareilly-satellite-bus-stand-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-172501-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर से नाराज होकर निकले तीन बच्चे बरेली सैटेलाइट पर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर से नाराज होकर निकले तीन बच्चे बरेली सैटेलाइट पर मिले
Mon, 02 Nov 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम के साथ बच्चे। स्रोत पुलिस।
संवाद न्यूज एजेंसी
घुंघचाई। घर से बिना बताए निकले तीन बच्चों को घुंघचाई पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने बरेली बस स्टैंड से सकुशल तलाश कर लिया। तीनों बच्चे घर से नाराज होकर चले गए थे। पुलिस ने फोटो और हुलिए के आधार पर उनकी पहचान की और आवश्यक पूछताछ के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया मझरा निवासी विक्रमनाथ की 13 वर्षीय पुत्री पायल और पांच वर्षीय पुत्र वंश और गांव के ही सुनील की 15 वर्षीय भतीजी अंशिका बिना बताए घर से कहीं चले गए। काफी देर तक तीनों बच्चों के घर वापस नहीं लौटे, इसके बाद परिजनों ने घुंघचाई पुलिस को सूचना दी। तीन बच्चों के लापता होने की सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया। पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने बच्चों की तलाश के लिए टीम गठित कर खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम ने बरेली बस स्टैंड पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की। यहां यात्रीशेड में तीनों बच्चे बैठे हुए दिखाई दिए। पुलिस ने पहले से उपलब्ध बच्चों के फोटो और हुलिए के आधार पर उनकी पहचान की। इसके बाद पुलिस ने तीनों बच्चों को सकुशल अपने संरक्षण में लिया। पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि वे घर से नाराज होकर बिना बताए निकल आए थे। पुलिस ने तीनों बच्चों के सकुशल मिलने की सूचना उनके परिजनों को दी और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें परिवार के सुपुर्द कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य ने बताया कि तीनों बच्चो व किशोरी को सकुशल बरामद कर परिवार को सौंप दिया।
-- -- --