फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   three cars collided on the bridge one fell down six people injured in Pilibhit

पीलीभीत में भीषण हादसा: पुल पर टकराईं तीन कारें... एक नदी में जा गिरी, दंपती समेत छह लोग घायल

Wed, 02 Apr 2025 05:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Apr 2025 05:10 PM IST
सार

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में माला नदी पुल पर बुधवार दोपहर हादसा हो गया। पुल पर तीन कारें टकराईं। एक कार नीचे जा गिरी। हादसे में दंपती समेत छह लोग घायल हो गए।    

विज्ञापन
three cars collided on the bridge one fell down six people injured in Pilibhit
माला नदी पुल पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर गजरौला थाना क्षेत्र में माला नदी पुल पर तीन कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। इसके बाद एक कार पुल से नीचे नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दंपती समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

 
थाना गजरौला के गांव पिपरिया करम निवासी कुलजीत सिंह अपनी पत्नी मंजीत कौर के साथ पीलीभीत से दवा लेकर लौट रहे थे। गजरौला कला के माला नदी पुल पर पहुंचते ही पूरनपुर की तरफ से आ रही कार से उनकी कार भिड़ गई। इसी बीच एक और कार आकर टकरा गई। हादसे में कार समेत दंपती पुल के नीचे जा गिरे। गनीमत रही कि कार नदी में नहीं समाई। अन्य कारों में सवार चार लोग भी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। दंपती की हालत गंभीर बताई गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed