फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three ADOs warned for negligence in CSC operations

Pilibhit News: सीएससी संचालन में लापरवाही पर तीन एडीओ को चेतावनी

Thu, 03 Jul 2025 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Three ADOs warned for negligence in CSC operations
पीलीभीत। सीएससी (कामन सर्विस सेंटर) संचालन में लापरवाही मिलने पर डीपीआरओ ने तीन ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को चेतावनी दी है। डीपीआरओ ने बैठक कर जिम्मेदारों को एक माह के भीतर रैंक सुधारने के निर्देश दिए है। रैंक में सुधार न होने पर जिम्मेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया की पहल पर ग्राम पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर(सीएससी) का संचालन किया जा रहा है। उद्देश्य है कि ग्रामीणों को बैंकिंग, बीमा, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य निजी सेवाओं का ग्राम पंचायत से ही लाभ दिया जा सके। आरोप है कि ग्राम पंचायतों में सीएससी केंद्रों पर संचालन के नाम पर खानापूरी की जा रही है। हर माह रैंक भी प्रभवित हो रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीपीआरओ रोहित भारती ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर एडीओ पंचायत के साथ कार्याें की समीक्षा की। इसमें जिले के ललौरीखेड़ा, बीसलपुर और बरखेड़ा ब्लॉक में सीएससी सेवाएं देने में काफी शिथिलता सामने आई। डीपीआरओ ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए रैंक में सुधार के निर्देश दिए। डीपीआरओ ने कहा कि एक माह के बाद सीएससी सेवाओं की पुन: समीक्षा की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले एडीओ पंचायत पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed