फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three accused of turning head of Tantrik arrested, two sent to jail

Bareilly News: अनुसूचित जाति के तांत्रिक का सिर मुड़वाने के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो को भेजा गया जेल

Tue, 20 Jan 2026 02:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली) Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 20 Jan 2026 02:51 AM IST
सार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में अनुसूचित जाति के तांत्रिक को पीटने और उसका सिर व मूंछ मुंड़वाने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Three accused of turning head of Tantrik arrested, two sent to jail
पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर खरीदने के लिए उधार दिए साढ़े चार लाख रुपये वापस मांगने पर अनुसूचित जाति के तांत्रिक का सिर और मूंछ मुंड़वाने के तीन आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से दो को जेल भेज दिया गया। तीसरे आरोपी गोधनलाल को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

 
घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व प्रधान समेत तीन नामजद व पांच अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रविवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। बहेड़ी के गुरसौली गांव निवासी पप्पू दिवाकर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वह नवाबगंज इलाके के गेलाटांडा गांव में पूर्व प्रधान चंद्रसेन के यहां रहते थे।
विज्ञापन


पीड़ित ने लगाया था ये आरोप 
चंद्रसेन ने ट्रैक्टर खरीदने के लिए उससे साढ़े चार लाख रुपये उधार लिए थे। रुपये लौटाने के लिए कहने पर चंद्रसेन, उसके बेटे पप्पू और गोधनलाल ने साथियों के साथ मिलकर पप्पू दिवाकर की पिटाई कर दी। जातिसूचक गालियां देकर बेइज्जत करने के साथ ही सिर मुंड़वा दिया। मूंछें भी कटवा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ नीलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों को नवाबगंज से ही गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद चंद्रसेन व उसके बेटे पप्पू को जेल भेज दिया गया। गोधनलाल को जमानत दे दी गई। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 


आम आदमी पार्टी ने की घटना की निंदा
अनुसूचित जाति के व्यक्ति से अभद्रता का मामला तूल पकड़ गया। आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया पेज से एक पोस्ट करके घटना की निंदा की गई है। प्रदेश सरकार पर भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed