{"_id":"5749d76e4f1c1ba5256913f3","slug":"threatening-victims-are-accused-of-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित को धमका रहे लूट के आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित को धमका रहे लूट के आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sat, 28 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
लूट की घटना की शिकायत करना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोपियों की पहचान होने के बाद अब आरोपी पीड़ित को धमकी दे रहे है। युवक ने एसओ बरखेड़ा को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पंडरी खमरिया के रहने वाले रमाकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उसके पच्चीस हजार रुपये बाइक सवार नौ लोगों ने छीन लिए थे। इसकी शिकायत पुलिस से की जा चुकी है। इसके बाद पीड़ित ने खुद ही कुछ लुटेरो की पहचान कर ली। इसके बारे में पुलिस को भी बताया। जिस पर पुलिस ने उन पर शिकंजा कसने की तैयारी की तो अब आरोपी पीड़ित पर दबाव बना रहे है। शिकायत वापस लेने के लिए धमकियां दी जा रही है। एसओ ओमहरि बाजपेयी ने बताया कि मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है, सख्त कार्रवाई की जायेगी।