फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Thousands of hands raised in prayer for peace and harmony... Eid Mubarak was given by hugging each other.

Pilibhit News: अमन-चैन की दुआ में उठे हजारों हाथ... गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

Sat, 21 Mar 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 21 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Thousands of hands raised in prayer for peace and harmony... Eid Mubarak was given by hugging each other.
बच्चों के चेहरे पर दिखी ईद पर्व की खुशी संवाद
पीलीभीत। जिलेभर में शनिवार को ईद मनाई गई। सुबह से ही ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों की भीड़ जुटी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद दी। घरों में सेवईं और अन्य पकवानों से मेहमानों का स्वागत किया। पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन

शहर में ईदगाह में सुबह 10 बजे नमाज अदा की गई। अन्य मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज तय समय पर पढ़ाई गई। ईदगाह में शाही जामा मस्जिद के इमाम मौलाना कारी हाफिज इजहार अहमद बरकती ने नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद एक साथ हजारों हाथ दुआओं के लिए उठे। मुल्क की तरक्की और अमन और चैन की दुआएं की गईं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव ईदगाह के बाहर उलेमाओं, संभ्रांत लोगों और बच्चों को ईद की मुबारकबाद दी। एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रसून द्विवेदी, एएसपी विक्रम दहिया, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भी शहर में भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रहे। ईदगाह और जामा मस्जिद के बाहर लगे मेले में बच्चों ने जमकर खरीदारी भी की।
विज्ञापन


-----

नमाज के बाद दी ईद की मुबारकबाद
बीसलपुर। मस्जिदों और ईदगाहों में तय समय पर ईद की नमाज पढ़ी गई। इसके बाद नमाजियों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मोहल्ला हबीबुल्लाह खान जनूबी में पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां फूल बाबू के आवास पर ईद मिलन समारोह हुआ। आयोजन समिति के शकील अहमद खां ने आगंतुकों का आभार जताया। मोहल्ला ग्यासपुर में गुल्लू पहलवान के आवास पर भी ईद मिलन समारोह हुआ।चुर्रासकतपुर। कस्बे के अलावा मीरपुर वाहनपुर, मुसेली, महादेवा, अभयपुर चैना, सायर, रिछौला सबल में ईद उल फितर का पर्व पूरी अकीदत के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन को बांटे गिफ्ट



न्यूरिया। जामा मस्जिद के इमाम कारी रेहान रजा ने नमाज अदा कराई। लोग एक-दूसरे के घर पहुंचे और त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर मौलाना मो. जफर, मौलाना नफीस अहमद, मौलाना सिराज शेरी, मौलाना राशिद नूरी, डॉ. शाने अली, जुल्फिकार अहमद उर्फ गुड्डू केके आदि मौजूद रहे। दावत-ए-इस्लामी इंडिया के तत्वावधान में जीएनआरएफ संस्था की ओर से ईदगाह के बाहर तैनात पुलिस प्रशासन को गिफ्ट पैकेट बांटे गए। संवाद
ईद पर सजाई गईं मस्जिदें


बरखेड़ा। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना हिसामुद्दीन कारी ने ईद की नमाज अदा कराई। मस्जिदों को सजाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार मस्जिदों व ईदगाहों में पहुंचकर नमाज अदा की। चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल ने शिविर लगाया। इस मौके हाजी जमील अहमद अंसारी, बशीर अहमद, मो. अनस, नफीस अहमद, अकील अंसारी रहे।
भाईचारा, प्रेम और शांति के लिए की दुआ
मझोला। ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ी गई। सुबह 8:30 बजे मस्जिद के इमाम कारी तौफीक रजा ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने के बाद इमाम कारी तौफीक रजा ने देश और दुनिया में आपसी भाईचारा, प्रेम और शांति बनाए रखने के लिए विशेष दुआ कराई। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और एक-दूसरे की मदद करने का संदेश दिया। संवाद
अमरिया। ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज जामा मस्जिद के इमाम हाफिज अब्दुल माजिद, सिटी मस्जिद में मौलाना तारिक राजा मिस्बाही, हाजीपुर मस्जिद में हाजी अब्दुल कदीर, कलंदर वाली मस्जिद में मोहम्मद उवैस, छोटी मस्जिद में मौलाना नदीम मलिक ने अदा कराई। हर्रायपुर, तिरकुनियां नसीर, कैंचू टांडा, तुमड़िया, उदयपुर, बक्शपुर, बांसखेड़ा, फरदिया, नूरपुर, दियोरनियां, बढ़ेपुरा आदि में नमाज अदा की गई। संवाद

ईद मिलन के लिए लगाया शिविर


पूरनपुर। ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज जामा मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद सलीम ने पढ़ाई। नमाज के बाद लोगों ने हाथ उठाकर खुशहाली और अमन की दुआ की। नमाज से पहले हाफिज नूर अहमद अजहरी, मौलाना दानिश खान मिस्वाही आदि ने तकरीर की। रजा मस्जिद में हाफिज जकी खान, गुलजार ए फरीद में हाफिज कमर महबूब, गरीब नमाज मस्जिद में हाफिज नाजिम रजा ने ईद की नमाज पढ़ाई। ईदगाह में नगर पालिका और सपा की ओर से ईद मिलन शिविर लगाया गया। जहानाबाद। मुख्य ईदगाह में सुबह 9:15 बजे हजारों की संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना दानिश रजा ने नमाज पढ़वाई।

बच्चों के चेहरे पर दिखी ईद पर्व की खुशी संवाद

बच्चों के चेहरे पर दिखी ईद पर्व की खुशी संवाद

बच्चों के चेहरे पर दिखी ईद पर्व की खुशी संवाद

बच्चों के चेहरे पर दिखी ईद पर्व की खुशी संवाद

बच्चों के चेहरे पर दिखी ईद पर्व की खुशी संवाद

बच्चों के चेहरे पर दिखी ईद पर्व की खुशी संवाद

बच्चों के चेहरे पर दिखी ईद पर्व की खुशी संवाद

बच्चों के चेहरे पर दिखी ईद पर्व की खुशी संवाद

बच्चों के चेहरे पर दिखी ईद पर्व की खुशी संवाद

बच्चों के चेहरे पर दिखी ईद पर्व की खुशी संवाद

बच्चों के चेहरे पर दिखी ईद पर्व की खुशी संवाद

बच्चों के चेहरे पर दिखी ईद पर्व की खुशी संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed