फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Thousands of goods were taken away by breaking school locks

Pilibhit News: स्कूल के ताले तोड़कर चोर ले गए हजारों का सामान

Tue, 02 Jul 2024 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Thousands of goods were taken away by breaking school locks
जूनियर हाईस्कूल बिठौरा में बिखरे पड़े ताले।स्रोत:​शिक्षक
पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बिठौराकलां के जूनियर हाईस्कूल को चोरों ने फिर निशाना बनाया और ताले तोड़कर वहां रखी मिडडे मील सामग्री के अलावा सिलिंडर और अनाज चोरी कर ले गए। चोरी की पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


रविवार रात को स्कूल के ग्रिल के ताले तोड़कर चोर अंदर पहुंचे। इसके बाद वहां प्रत्येक कमरे के ताले तोड़ दिए। इसके बाद वे कुकिंग गैस सिलिंडर, अग्निशमन सिलिंडर, खेल और शिक्षण सामग्री, चावल, बर्तन सहित हजारों का सामान समेट ले गए।
विज्ञापन

सुबह जब प्रधानाध्यापिका विनीता महेश्वरी स्टॉफ के साथ वहां पहुंचीं तो नजारा देखकर दंग रह गईं। कक्षों के ताले टूटे पड़े हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। बता दें कि इससे पहले भी चोरों ने इस स्कूल में चोरी की कोशिश की थी। तहरीर के बाद भी गजरौला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अब तक कई स्कूलों में चोरी पर कार्रवाई नहीं
गजरौला थाना क्षेत्र के कल्यापुर, बिठौरा, लालपुर नौगवां, बंजरिया जमुनिया सहित छह स्कूलों में चोरी हो चुकी है। सभी की तहरीर गजरौला पुलिस को दी गई पर कार्रवाई किसी मामले में नहीं हुई। इससे पुलिस प्रति रोष है।



--
गजरौला थाना क्षेत्र में चोरों ने कई स्कूलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। रविवार की रात भी बिठौरा में चोरी की। सभी चोरियों के खुलासे को लेकर पुलिस अधीक्षक को पत्र देंगे।
- अमित कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed