फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   This time wheat will be purchased at 124 purchasing centers

Pilibhit News: इस बार 124 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद

Sun, 11 Feb 2024 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 11 Feb 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
This time wheat will be purchased at 124 purchasing centers
पीलीभीत। जिले के किसानों का गेहूं खरीदने के लिए डीएम की ओर से 43 और क्रय केंद्रों को मंजूरी मिली है। अब जिले में खरीद केंद्रों की संख्या बढ़कर 124 हो गई है। यहां पहली अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू की जाएगी। प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

गेहूं खरीद को लेकर शासन की ओर से जारी समय सारणी के अनुसार प्रशासन भी तैयारी को तेज कर रहा है। जिले के किसानों का गेहूं खरीदने के लिए पूर्व में जिला अधिकारी की ओर से भारतीय खाद्य निगम, पीसीएफ, पीसीयू और यूपीएसएस एजेंसियों के 81 क्रय केंद्रों को मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन

साथ ही अन्य केंद्रों को लेकर प्रस्ताव मांगे गए थे। प्रस्ताव मिलने के बाद खरीद के लिए 43 और केंद्रों की भी मंजूरी मिल गई है। इससे अब जिले में 124 खरीद केंद्र हो गए हैं। यहां पर पहली अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद की जाएगी। इसके अलावा मंडली समितियों में कैंप लगाकर किसानों का पंजीकरण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
किस विभाग के कितने खरीद केंद्र
विभाग संख्या
खाद्य 40
पीसीएफ 25
पीसीयू 31
यूपीएसएस 28
कुल केंद्र- 124
....
वर्जन
चारों एजेंसियों के अब जिले में 124 केंद्र हो गए हैं। यहां पर पहली अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू कराई जाएगी। इसके साथ ही मंडी समितियों में कैंप लगाकर किसानों का पंजीकरण भी किया जा रहा है।
- वीके शुक्ला, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed