फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Thieves stole from mobile shop near the police picket in Pilibhit

Pilibhit: पुलिस पिकेट के पास दुकान से 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी, गुस्साए व्यापारियों ने किया धरना प्रदर्शन

Tue, 06 Feb 2024 05:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Feb 2024 05:18 PM IST
सार

पीलीभीत में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। सुनगढ़ी इलाके में पुलिस पिकेट के नजदीक चोरों ने सोमवार रात मोबाइल की दुकान में नकब लगा दिया। दुकान से करीब 10 लाख रुपये के मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। 

विज्ञापन
Thieves stole from mobile shop near the police picket in Pilibhit
घटनास्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के चावला चौराहा स्थित पुलिस पिकेट प्वाइंट के नजदीक चोरों ने नकब लगाकर दुकान से 10 से 12 लाख की कीमत के फोन चोरी कर लिए। गल्ला मंडी में भी व्यापारी की दुकान में आठ दिनों में दोबारा नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया गया। घटना का पता चलने पर आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को चौराहे पर ही पुलिस के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। फील्ड यूनिट न पहुंचने पर व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। एएसपी विक्रम दहिया ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

विज्ञापन


शहर के बल्लभ नगर निवासी कपिल कुमार वर्मा की सुनगढ़ी क्षेत्र के चावला चौराहे पर मोबाइल की दुकान है। सोमवार की रात चोरों ने छत से नीचे जाने के लिए बने जीने की दीवार में नकब लगाकर 10 से 12 लाख की कीमत के मोबाइल चोरी कर लिए। व्यापारी ने मंगलवार को शहर की साप्ताहिक बंदी होने के कारण सुबह दुकान का शटर नहीं खोला था। 
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे एक ग्राहक को मोबाइल फोन देने के लिए व्यापारी जब अपनी दुकान पर पहुंचे तो उन्हें दुकान के कुछ मोबाइल फोन गायब दिखे। इसके बाद वह ऊपर छत पर गया तो देखा कि जीने की दीवार को काटा गया था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एएसपी विक्रम दाहिया, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, सीओ सदर प्रतीक दाहिया समेत सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित व्यापारियों ने दिया धरना
शहर में रोजाना हो रही चोरी को घटनाओं को लेकर व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्य चौराहे पर ही धरना देना शुरू कर दिया। आरोप था कि घटनाओं के बाद भी पुलिस मौके पर फील्ड यूनिट को नहीं बुलाती है। लगभग आधे घंटे के बाद मौके पर फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। व्यापारियों का कहना है कि शहर में चोरियों की वारदात बढ़ गई है। कुछ दिन पूर्व ही सुनगढ़ी क्षेत्र में सर्राफ के यहां से घर जा रही महिला कर्मचारी का पर्स लूट लिया गया। इस घटना का भी फर्जी खुलासा किया गया। इसके बाद फिर सुनगढ़ी क्षेत्र में चोरी हो गई।

एक ही दुकान में आठ दिनों में दो बार लगाया नकब
कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी स्थित सत्यम ट्रेडर्स की दुकान में आठ दिन पूर्व नकब लगाकर हजारों की चोरी कर ली गई थी। घटना का खुलासा न होने पर व्यापारियों ने विरोध किया। खुलासा तो नहीं हो सका लेकिन दोबारा सा नकब लगाकर दुकान में रखी कुछ रद्दी को जला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed