{"_id":"674c978fcffab7419c065ec0","slug":"thieves-entered-by-jumping-over-the-wall-and-took-away-jewelry-and-cash-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-126512-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दीवार फांदकर घुसे चोर ले गए जेवरात और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दीवार फांदकर घुसे चोर ले गए जेवरात और नकदी
विज्ञापन
पूरनपुर में चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी को दिखाती शहनाज की बेटी।संवाद
पूरनपुर। दीवार फांदकर पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमद नगर के बंद घर में घुसे चोर कमरों व अलमारी के ताले तोड़कर हजारों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। चोरी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
मोहल्ला निवासी शहनाज अपने पुत्र बिलाल और पुत्री महनाज, फरीम, नाज के साथ घर में रहती हैं। बिलाल ने बताया कि शनिवार को परिवार के साथ गांव शेरपुरकलां में दोस्त सिराज के घर शादी समारोह में शामिल होने गया था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे घर लौटने पर कमरों और एक कमरे में रखी अलमारी के ताले टूटे मिले। सामान बिखरा था।
बताया कि दीवार फांदकर घर में घुसे चोर दो जोड़ी सोने की झुमकी, तीन नाक के फूल, दो जोड़ी सोने के बुंदे, दो अंगूठी, चेन, तीन जोड़ी चांदी की पायल, छह बिछिया और 20 हजार रुपये चुरा ले गए। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शहनाज और उसके परिजन से पूछताछ की। आसपास घरों के बाहर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी नहीं मिली है। जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद