फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Thieves broke into the house and stole cash

Pilibhit News: घर में घुसकर चोरों ने नकदी उड़ाई

Sun, 09 Jun 2024 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and stole cash
पूरनपुर। दीवार फांदकर घर में घुसकर चोर ने 55 हजार रुपये कीमत के सात नोटों के हार और 1.15 लाख रुपये चोरी कर लिए। आहट पर गृह स्वामी ने चोर को घर के अंदर पकड़ लिया, लेकिन आरोपी हाथ छुड़ाकर भाग गया। चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

घटना मोहल्ला रजागंज देहात निवासी वसीम रजा के घर छह जून की रात ढाई बजे की है। वसीम रजा ने बताया कि वह नोटों के हारों की बिक्री का काम करता है। घटना की रात दीवार फांदकर घर में घुसे चोर ने बक्से में रखी 1.15 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा खूंटियों पर टंगे 55 हजार रुपये कीमत के सात हार चोरी कर लिए।
विज्ञापन

आहट पर उसने घर में घुसे चोर को पकड़ लिया, लेकिन आरोपी हाथ छुड़ाकर भाग गया। वसीम ने बताया कि वह चोर का चेहरा नहीं देख सका। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने चोरी की घटना की कोई सूचना मिलने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed