फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   They were cleaning their pockets with fake products, consignment recovered

Pilibhit News: नकली उत्पादों से कर रहे थे जेब की सफाई, खेप बरामद

Fri, 24 Apr 2026 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
They were cleaning their pockets with fake products, consignment recovered
पीलीभीत। शहर में नकली ब्रांडेड घरेलू उत्पादों के कारोबार पर पुलिस और कंपनी के अधिकारियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खुलासा किया है। सुनगढ़ी और कोतवाली क्षेत्र में छापा मारकर हार्पिक, कॉलिन और वीट क्रीम के काफी मात्रा में नकली (डुप्लीकेट) उत्पाद बरामद किए गए। पुलिस ने कॉपीराइट और ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर में नकली ब्रांडेड उत्पादों की बिक्री की कंपनियों के प्रतिनिधियों को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। अल्फा इंटेलिजेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने शिकायतों की जांच की तो मामला ठीक पाया गया। पूरे मामले की पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गई। इसके बाद बुधवार देर शाम कंपनी के प्रतिनिधियों और पुलिस की संयुक्त टीमों ने शहर में छापा मारा।
विज्ञापन

इसमें अल्फा इंटेलिजेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर रंजीत कुमार साहू समेत अधिकृत टीम शामिल रही, जिन्हें संबंधित कंपनी की ओर से पावर ऑफ अटॉर्नी प्राप्त है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में टीम ने लोहा मंडी चौराहे स्थित मां भगवती एजेंसी पर छापा मारा। यहां से हार्पिक नाम से बिक रही 500 एमएल की 103 नकली बोतलें बरामद की गईं। प्रतिष्ठान संचालक शैलेंद्र अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र में संजीत कुमार पासवान के नेतृत्व में कई दुकानों की जांच की गई। किराना मंडी स्थित आयुष अग्रवाल की दुकान से हार्पिक के कई नकली पैक बरामद हुए। घंटाघर के पास स्थित एमबीएस जनरल स्टोर से वीट हेयर रिमूवल क्रीम के 11 डुप्लीकेट पैकेट मिले। पुरानी गली मंडी स्थित प्रदीप किराना स्टोर और गंगवार किराना स्टोर से भी हार्पिक की कई नकली बोतलें बरामद की गईं। सबसे अधिक नकली सामान गणेश मार्केट स्थित मुकेश व विकास पटवा जनरल स्टोर से मिला, जहां से हार्पिक, कॉलिन और वीट क्रीम के 100 से अधिक उत्पाद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इन पर हुई नामजद कार्रवाई
मामले में अल्फा इंटेलिजेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के संजीत कुमार पासवान की तहरीर पर मोहल्ला केसरी सिंह निवासी आयुष अग्रवाल, मोहल्ला पकड़िया नौगवां निवासी मुकेश बाबू, मोहल्ला पूरनमल निवासी प्रदीप कुमार, मोहल्ला मस्जिद पठानी निवासी प्रदीप कुमार व मोहल्ला पंजाबियान निवासी काशिफ वक्श व अन्य के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम और ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। जब्त किए गए सभी सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि नकली उत्पादों की सप्लाई चेन की गहन जांच की जा रही है। संवाद

---
जिले भर में फर्जीवाड़े की आशंका, जल्द हो सकती है कार्रवाई
शहर में छापामार कार्रवाई के दौरान ब्रांड के नाम पर नकली उत्पादकों की बिक्री का मामला सिर्फ शहर तक सीमित नहीं है। नकली उत्पादों की बिक्री पर बड़ा गिरोह कार्य कर रहा है। इसकी जिले भर में जड़ें फैली हैं। कंपनी को भी इस बात के इनपुट भी मिलने की बात सामने आई है। जल्द ही जिले में अन्य स्थानों पर भी छापा मारा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed