{"_id":"570a811d4f1c1bdd60c810c8","slug":"they-do-not-see-traffic-police-and-aartio","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्हें नहीं देखती ट्रैफिक पुलिस और एआरटीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्हें नहीं देखती ट्रैफिक पुलिस और एआरटीओ
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
हादसा कभी भी।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते डग्गामार वाहनों के पायदानों पर लटककर यात्री जान जोखिम में डालकर यात्रा करते हैं।
पीलीभीत रोड, शाहजहांपुर रोड, दियोरिया रोड, बिलसंडा रोड और खुदागंज रोड पर बड़े पैमाने पर डग्गामार वाहन चलते हैं। इन वाहनों पर संचालक निर्धारित संख्या से अधिक सवारियां बैठा लेते हैं। संचालक किराए के लालच में सवारियों को पायदानों पर भी खड़ा कर लेते हैं। इस प्रकार सवारियां जान जोखिम में डालकर इन डग्गामार वाहनों पर यात्रा करती हैं। निर्धारित संख्या से अधिक सवारियां भरी होने के कारण ये डग्गामार वाहन खराब होकर कभी-कभी बीच में खड़े हो जाते हैं। यद्यपि इस बीच जागरूक लोगों ने पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकषत कराया लेकिन सभी जान कर अंजान बने हुए हैं। इससे लोगों में रोष है। इस बावत सीओ बीपी सिंह ने बताया कि सर्किल से चारों थाना प्रभारियों को डग्गामार वाहनों के संचालन पर तत्काल रोक लगाने के सख्त निर्देश दे दिए गए हैं।