{"_id":"69a1fefab2e3a8f90a012945","slug":"there-will-be-special-cleaning-in-the-gram-panchayats-on-the-occasion-of-the-festival-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-154607-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: त्योहार पर ग्राम पंचायतों में होगी विशेष सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: त्योहार पर ग्राम पंचायतों में होगी विशेष सफाई
विज्ञापन
डीपीआरओ ने जिले के सातों ब्लॉकों के बीडीओ को जारी किया पत्र
पीलीभीत। होली पर्व पर ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई के लिए बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। डीपीआरओ ने जिले के सभी ब्लॉकों के बीडीओ को पत्र जारी कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा है।
जिले के सात ब्लॉकों में 720 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। मार्च में होली, ईद उल फितर, रामनवमी और महावीर जयंती का पर्व मनाया जाना है। इन पर्व पर ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था बेहतर हो। इस संबंध में डीपीआरओ ने पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि गांव में लगे कूड़े के ढेर को हटाया जाए। साथ ही गंदगी वाले स्थानों पर फॉगिंग कराई जाए। जिन गांवों में स्नान करने के तालाब, नदी आदि है। वहां पर विशेष साफ-सफाई का प्रबंध हो। साथ ही घाट होने पर वहां रंगाई-पुताई आदि कार्य कराया जाए। ग्राम पंचायत के अपशिष्ट पदार्थों को आरआरसी सेंटर पर निस्तारित किया जाए। त्योहार के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था में लापरवाही करने वाले संबंधित कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद