{"_id":"666f743c260c5a1d5c0a7ee4","slug":"there-will-be-no-namaz-on-the-road-and-no-sacrifice-in-public-places-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-118011-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सड़क पर नमाज व सार्वजनिक स्थलों पर नहीं होगी कुर्बानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सड़क पर नमाज व सार्वजनिक स्थलों पर नहीं होगी कुर्बानी
Mon, 17 Jun 2024 04:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 17 Jun 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है। ईदगाह के अलावा जिले की सभी मस्जिदों व मिश्रित आबादी में भारी पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। सड़क पर नमाज पढ़ने और सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी नहीं होने दी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो प्लाटून पीएसी भी मिली है।
सुरक्षा के लिहाज से जिले में पांच सीओ, 30 इंस्पेक्टर 150 सब इंस्पेक्टर सहित 750 कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही दो प्लाटून पीएसी भी लगाई गई है। जिले भर के सभी थानों में रिजर्व पुलिस पार्टी भी रखी गई है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त फोर्स का इस्तेमाल किया जाएगा। शहर में सार्वजनिक स्थानों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भी पुलिस की तैनाती रहेगी।
किसी भी दशा में सड़क पर नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। कुर्बानी स्थलों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। यदि किसी ने खुराफात करने का प्रयास किया, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं। ईदगाह का निरीक्षण कर साफ-सफाई सभी देखने को कहा गया है ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो सके।