फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There was power cut throughout the night, no relief even during the day

Pilibhit News: रात भर होती रही बिजली कटौती, दिन में भी नहीं मिला आराम

Wed, 25 Sep 2024 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
There was power cut throughout the night, no relief even during the day
बिजली सही करते कर्मी।स्रोत:ऊर्जा निगम
पीलीभीत। शहर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। सोमवार की रात शहर के अलग-अलग मोहल्लों मेंं हुई कटौती के बाद दिन में भी उपभोक्ताओं को आराम नहीं मिल सका। चंदोई मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग का काम हो रहा था। इससे वहां का फीडर करीब तीन घंटे शटडाउन में रहा।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे शहर के अधिकतर फीडर पर लोड बढ़ गया है। लोड अधिक होने की वजह से रामलीला, देहात, नकटादाना सहित अधिकतर फीडर पर ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। सोमवार की रात शहर के अलग-अलग मोहल्लों में कटौती के चलते उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा मंगलवार को चंदोई मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग के सड़क डलवाने के कारण संबंधित फीडर शटडाउन में रहा। इससे वहां करीब तीन घंटे से ज्यादा उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के एकता नगर, जोशी टोला, नई बस्ती, शरीफ खां, दुर्गाप्रसाद, इनकम टैक्स ऑफिस के आस-पास, अशोक कॉलोनी, बल्लभ नगर, तुलाराम, गणपतिपुरम, मेन बाजार आदि जगहों पर बिजली न मिलने से उपभोक्ता परेशान रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के काम के चलते चंदोई की साइड का शटडाउन लिया गया था। अन्य जगह पर किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed