फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There was a scuffle between the van and the roadways driver, and a commotion occurred.

Pilibhit News: वैन व रोडवेज चालक में हुई नोकझोंक, हंगामा

Thu, 15 Jan 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 15 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
There was a scuffle between the van and the roadways driver, and a commotion occurred.
पीलीभीत। साइड को लेकर वैन व रोडवेज चालक में विवाद हो गया। वैन चालक ने रास्ते में घेरकर रोडवेज चालक के साथ अभद्रता कर जमकर हंगामा किया। बस में मौजूद यात्रियों के समझाने पर चालक देख लेने की धमकी देते हुए मौके से चला गया।
विज्ञापन

बरेली मार्ग पर डग्गामार वाहनों के संचालन से आए दिन विवाद होते है। कई बार मारपीट भी होती है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब पांच बजे बरेली की ओर जा रही रोडवेज बस ने बरेली मार्ग पर ललौरीखेड़ा चौकी के आगे जा रही वैन को क्रॉस किया। इससे नाराज वैन चालक ने बस को ओवरटेक कर बीच रास्ते में रुकवा दिया।
विज्ञापन

इससे बस में बैठे यात्री सहम गए। इसके बाद वैन चालक ने बस चालक की खिड़की की ओर पहुंचकर उससे अभद्रता कर गाली-गलौज शुरू कर दी। बस चालक को जबरन उसमें से उतारने का प्रयास किया गया। चालक ने घबरा कर खिड़की नहीं खोली। हंगामा देख बस में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद बस परिचालक व उसमें मौजूद यात्री नीचे उतर आए। इसपर वैन चालक ने बस चालक को बरेली में देख लेने की धमकी दी। यात्रियों के काफी समझाने के बाद मामले को रफा-दफा किया जा सका। इस दौरान करीब आधा घंटा हंगामा चलता रहा। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर कोई ऐसी शिकायत सामने आती है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed