{"_id":"66982e7401ea2a03f0062ab4","slug":"there-was-a-fight-to-calm-down-the-baraatis-who-were-creating-ruckus-on-the-dj-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-119589-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डीजे पर हंगामा कर रहे बारतियों को शांत कराने पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डीजे पर हंगामा कर रहे बारतियों को शांत कराने पर मारपीट
विज्ञापन
घुंघचाई। शादी समारोह में डीजे पर हंगामा कर रहे बरातियों को शांत करने गए युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। बचाने आए दो अन्य लोगों पर भी बांके से हमला किया गया, जिससे वे जख्मी हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के गांव सिकरहना निवासी मदनलाल ने बताया कि गांव निवासी अनिल कुमार की बहन की शादी थी। बंडा थाना क्षेत्र के गांव कुमरापुर से बरात आई थी। बरात में डीजे चल रहा था। डीजे पर कुछ बराती व गांव के कुछ युवक मनचाहा गाना बजाने को लेकर झगड़ रहे थे।
लड़की के भाई के कहने पर मदनलाल ने बरातियों को झगड़ा करने से मना किया। आरोप है कि इससे वहां मौजूद अंकित, राहुल, अजय व मिथिलेश आग बबूला हो गए और अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी,डंडे व बांका लेकर आए और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
बांका मदन लाल के सिर पर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। बचाने आए गांव के सुनील व विनय से मारपीट की गई। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया है। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।