{"_id":"671c0716da18c663f809bf58","slug":"there-was-a-fight-between-two-parties-in-the-fair-two-people-were-seriously-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-124612-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मेले में दो पक्षों में हुआ झगड़ा, दो लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मेले में दो पक्षों में हुआ झगड़ा, दो लोग गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
बीसलपुर। रामलीला मेले में शुक्रवार की शाम दो पक्षों में खरीदारी को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चठिया सेवाराम निवासी लालता प्रसाद शर्मा ने बताया कि उन्होंने मेले में दुकान लगाई है। उनकी दुकान पर शुक्रवार की शाम मोहल्ला बख्ताबरलाल निवासी हरिमोहन वर्मा खरीदारी के लिए आए। हरिमोहन ने जो लकड़ी पसंद की वह शीशम थी, जबकि हरिमोहन उसे यूकेलिप्टस की लकड़ी बताने लगे। इस बात को लेकर दोनों में पहले कहासुनी हुई और बाद में मारपीट होने लगी।
भाई से मारपीट होती देखकर पड़ोस में दुकान लगाए बबलू शर्मा भी मौके पर पहुंच गया। उसने बीच बचाव करने का प्रयास किया। मारपीट में हरिमोहन और बबलू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची गई और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। घायलों ने कोतवाली में एक दूसरे के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।