फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There is no bus service on Bareilly-Barkheda route, private buses are the only option

Pilibhit News: बरेली-बरखेड़ा मार्ग पर बस का संचालन नहीं, डग्गामार ही सहारा

Tue, 15 Jul 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 15 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
There is no bus service on Bareilly-Barkheda route, private buses are the only option
पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र से बरेली को जाने वाले मार्ग पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है। ऐसे में यहां के यात्रियों को बीसलपुर व पीलीभीत पहुंचकर बरेली जाना होता है। ऐसे में इस मार्ग पर जाने वाले यात्रियों के लिए महज डग्गामार वाहन ही सहारा हैं।
विज्ञापन

बरखेड़ा कस्बे व 30 गांवों की 65 हजार से अधिक की आबादी नबावगंज-बरखेड़ा मार्ग से जुड़ी है। यात्रियों को बरेली जाने के लिए यह मार्ग काफी सहूलियत भरा है। इस मार्ग से यात्री कम दूरी व रुपये खर्च किए ही बरेली पहुंच जाता है,लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी इस मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो सका है। ऐसे में इस मार्ग पर डग्गामार वाहन चालक हावी हैं। चालक क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर मार्ग पर वाहन का संचालन कर रहे है। इससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत त्योहार आदि पर होती है। लोग घंटाें वाहनों का इंतजार करते है। इसके बाद डग्गामार वाहन पर जोखिम भरा सफर करते है। इसके बाद भी विभाग इस मार्ग पर बसों का संचालन नहीं करा रहा है।
विज्ञापन



इस मार्ग पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है। इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों का संचालन जल्द ही कराया जाएगा।- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed