फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There is no arrangement for bonfire, people are shivering in the cold

Pilibhit News: अलाव का नहीं इंतजाम, ठंड में ठिठुर रहा अवाम

Thu, 21 Dec 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 21 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
There is no arrangement for bonfire, people are shivering in the cold
बुधवार की दोपहर आसमान में छाये बादल । संवाद
पीलीभीत। सर्द हवा चलने से अब काफी ठंडक बढ़ गई है। सुबह-शाम के समय ठिठुरते लोगों को अलाव की बहुत जरूरत महसूस हो रही है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन की ओर से अभी तक अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ठंड से बचने के लिए लोग कागज और पन्नी जलाकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

सूर्यास्त होते ही रोजाना ठंडी हवा चलने से सर्दी में इजाफा हो जाता है। सुबह के समय भी कोहरा के चलते ठंड से लोग कांपते दिखते हैं। ऐसे में बाहर से आने वाले राहगीरों के लिए प्रशासन की ओर से रैन बसेरे की व्यवस्था तो कर दी गई है, लेकिन अभी वहां पर ठहरने के पूरे इंतजाम नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं होने से सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। यही नहीं, मुसाफिरों को भी ठंड से बचने के कोई प्रयास नहीं दिख रहा है। शहर के विभिन्न चौराहों व स्थानों पर लोग ठंड से कांपते दिख जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हो चुकी है टेंडर प्रक्रिया
नगर पालिका परिषद के प्रभारी अधिशासी अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र में अलाव लगाने के लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं।
टेंडर प्रक्रिया हो गई है। जल्दी इसका ठेका हो जाएगा। इसके बाद चयनित स्थानों पर अलाव जलाए जाएंगे।
------------
पूरे दिन छाए रहे बादल, धूप बेअसर
फोटो 13 व14-
पीलीभीत। बुधवार को सुबह कोहरा छाने के साथ ठंडी हवा भी बहने लगी। सुबह नौ बजे धूप खिली, लेकिन इसके बाद बादल छा गए। पूरे दिन बादल छाए रहने और सर्द हवा के चलने से ठंड में इजाफा हो गया। धूप का भी असर भी नहीं रहा। कुछ देर धूप खिलने के बाद सूर्य बादलों की ओट में आ गया। इससे दिनभर ठंड बनी रही। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया बुधवार को अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम- 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद
-------

न्यूरियार में बनाया गया रैन बसेरा
न्यूरिया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी हरिपाल गंगवार बताया कि गरीब बेसहारा लोगों के लिए ठंड से निजात दिलाने के उद्देश्य नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में रैन बसेरा बनाया गया है। नगर पंचायत के कर्मचारी रईस अहमद को तैनात किया गया है। निर्देश है कि अगर कोई रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड आदि स्थानों पर खुले मैदान में सो रहा है, उसको तुरंत रैन बसेरे में लाएं और उसके रहने खाने-पीने व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। संवाद








बिलसंडा में 12 जगह अलाव की व्यवस्था
फोटो 20-
बिलसंडा। नगर पंचायत में कड़ाके की ठंड को देखते हुए लोगों की राहत के लिए बुधवार से अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष डीके गुप्ता ने बताया कि पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में 12 जगहों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है। इसमें मेन बाजार, बड़ौदा बैंक के समीप, कमल पार्क, गोला रोड समेत कई जगहों पर अलाव जलाया जा रहा है। संवाद

बुधवार की दोपहर आसमान में छाये बादल । संवाद

बुधवार की दोपहर आसमान में छाये बादल । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed