फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There is a problem of shortage of teachers in Government College Hempur

Pilibhit News: राजकीय महाविद्यालय हेमपुर में शिक्षकों की कमी से दिक्कत

Sun, 11 Aug 2024 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
There is a problem of shortage of teachers in Government College Hempur
हेमपुर का राजकीय महाविद्यालय।संवाद
बिलसंडा। राजकीय महाविद्यालय हेमपुर काॅलेज में कई विषयों के प्रोफेसर नहीं होने से विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई विषयों की कक्षाएं दूसरे विषय के शिक्षक ले रहे हैं।
विज्ञापन

आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 12वीं पास करने के बाद यही काॅलेज विद्यार्थियों का एकमात्र विकल्प है, लेकिन यहां शिक्षकों की उचित संख्या न होने पर विद्यार्थी दाखिला लेने से पीछे हट रहे हैं। वर्तमान में काॅलेज में जंतु विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, इतिहास और गृह विज्ञान विषयों के ही प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन

यहां गणित, वाणिज्य, हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीतिक शास्त्र व मनोविज्ञान विषयों को पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं है। इन विषयों को दूसरे विषयों के शिक्षक पढ़ा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को विषयों को समझने में परेशानी होती है। काॅलेज में 1,040 विद्यार्थी हैं। काॅलेज में शासन से चतुर्थ श्रेणी के 10 पद स्वीकृत हैं, लेकिन अब तक कोई कर्मचारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
समस्याओं के संबंध में कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। रिक्त पदों के लिए हर तीन माह में मांग पत्र प्रेषित किया जाता रहा है।
- डॉ. दिनेश चंद्रा, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय हेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed