{"_id":"686430330da2fd349201e897","slug":"there-is-a-problem-due-to-non-availability-of-wheelchair-and-stretcher-in-trauma-center-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-138669-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्राॅमा सेंटर में व्हीलचेयर-स्ट्रेचर नहीं मिलने से हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्राॅमा सेंटर में व्हीलचेयर-स्ट्रेचर नहीं मिलने से हो रही परेशानी
Wed, 02 Jul 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
परिजन के सहारे ओपीडी कक्ष तक जाता मरीज। संवाद
पीलीभीत। जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा देने का जिम्मेदार लाख दावा कर लें, लेकिन जरूरी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर (हड्डी रोगियों का परामर्श केंद्र) में मरीजों के लिए स्ट्रेचर व व्हीलचेयर तक की सुविधा नहीं है। मरीज रैंप पर लगी रेलिंग के सहारे ओपीडी कक्ष तक जाने के लिए मजबूर हैं तो कुछ के परिजन सहारा बन रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं।
मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल में सुविधाएं बढ़ने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं। जिम्मेदार सुविधाओं के इजाफे की दुहाई दे रहे हैं, वहीं हड्डी के रोगियों के लिए बने ट्राॅमा सेंटर में मरीजों को ओपीडी तक लाने-ले जाने तक के लिए व्हीलचेयर व स्ट्रेचर तक की सुविधा नहीं है।
कुछ गंभीर मरीजों का सहारा रैंप पर लगी रेलिंग बन रही है तो कुछ के परिजन सहारा बने हुए है। शनिवार सुबह हड्डी के गंभीर मरीजों को परिजनों के सहारे व रैंप पर लगी रेलिंग पकड़कर ओपीडी तक पहुंचते देखा गया।
विज्ञापन
-- ट्राॅमा सेंटर में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अगर इस संबंध में दिक्कत आ रही है तो संबंधित से जवाब-तलब किया जाएगा।
-डॉ. रमाकांत सागर, अधीक्षक, जिला अस्पताल