{"_id":"6716a9d3dd37496cdc066806","slug":"there-is-a-change-in-the-weather-be-careful-otherwise-you-may-fall-ill-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-124362-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मौसम में हुआ बदलाव... बरतें सावधानी, नहीं तो हो सकते हैं बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मौसम में हुआ बदलाव... बरतें सावधानी, नहीं तो हो सकते हैं बीमार
विज्ञापन
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीजों को देखते चिकित्सक महावीर।संवाद
पीलीभीत। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। सुबह-शाम को हो रही ठंड से लोग सर्दी-जुकाम के साथ ही बुखार की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
सोमवार को जिला अस्पताल में करीब 1557 नए मरीजों के पर्चे बने। इसके अलावा 400-500 के बीच पुराने पर्चों के मरीज भी उपचार के लिए पहुंचे। पर्चा काउंटर पर दोपहर तक मरीजों की लंबी कतार लगी रही। जिला अस्पताल में सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन कक्ष के बाहर दिखाई दी। करीब 285 मरीज इस कक्ष में सोमवार को उपचार के लिए पहुंचे।
अधिकांश मरीज बुखार, सिरदर्द, जुकाम, खांसी आदि के थे। कक्ष में मौजूद चिकित्सक डॉ. महावीर ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण लोग बुखार की चपेट में आ रहे है। करीब 85 प्रतिशत मरीज बुखार से पीड़ित आते हैं।
विज्ञापन
-
बच्चों का रखें विशेष ख्याल
बदलते मौसम में बच्चों की देखभाल की बेहद जरूरत है। जरूरी है कि उनके आहार, नींद और व्यायाम पर ध्यान दिया जाए।
-
यह रखें ध्यान
- बच्चों को ठंडे पेय पदार्थों से दूर रखें।
- सुबह-शाम बच्चों और बुजुर्गों को हल्के गर्म कपड़े पहनाएं।
- बाइक पर चलने वाले लोग गर्म कपड़े पहनकर ही निकलें।
- मौसमी फलों व सब्जियों का प्रयोग अवश्य करें।
- हल्का गुनगुना पानी पियें। बीमार होने पर चिकित्सक की परामर्श अवश्य लें।