फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There are many obstacles in building the pontoon bridge, there is no delay in removing them.

Pilibhit News: पैंटून पुल बनाने में तमाम अड़ंगे, हटाने में जरा भी देरी नहीं

Sun, 05 Nov 2023 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
There are many obstacles in building the pontoon bridge, there is no delay in removing them.
धनाराघाट पर हो रहा नाव का संचालन । फाइल फोटो
पीलीभीत। ट्रांस शारदा क्षेत्र की करीब सवा लाख आबादी के लिए पक्का पुल अभी सपना ही है। ऐसे में पैंटून पुल ही आवागमन का एकमात्र जरिया है। वह भी बीते कई सालों से समय से तैयार नहीं हो पा रहा। जनहित के काम में भी शासन ने अब तक पैंटून पुल की मंजूरी नहीं दी है। हालांकि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि पैंटून पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बारिश के दौरान छह माह के लिए ट्रांस शारदा क्षेत्र के लोगों का तहसील और जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क कट जाता है। काम के लिए उनको लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र से घूमकर करीब 130 किलोमीटर की दूरी तय करके आना पड़ता है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए पानी कम होने पर लोक निर्माण विभाग की ओर से पहले नाव का संचालन शुरू किया जाता है। इसके बाद 15 नवंबर से पैंटून पुल शुरू कर दिया जाता था। सरकारी फाइल में पैंटून पुल 15 नवंबर को शुरू हो जाना है व 30 जून को हट जाना है।
विज्ञापन

बीते तीन साल से यह पुल तय समय पर शुरू नहीं हो सका है, जबकि 30 जून को हटा जरूर लिया गया है। इलाके के लोगों का कहना है कि मानसून के मद्देनजर पुल को हटाने की तारीख 30 जून तय की गई थी। तय तारीख पर प्रशासन पुल पर से आवागमन तो बंद करा देता है, जबकि 15 नवंबर पुल शुरू होने की तारीख है, तब पुल शुरू नहीं हो पाता। इसके लिए किसी की जवाबदेही भी तय नहीं है। लापरवाही की हद यह है कि पैंटून पुल बनने का मामला अभी शासन में ही लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 नवंबर को चालू होना है पुल, 18 को खुलेगा टेंडर
पैंटून पुल के लिए विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए भेजा गया था। यह अभी वहीं पर लटका हुआ है। यह तो तय है कि मंजूरी मिल ही जाएगी। ऐसे में विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया अभी से शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि शासन से मंजूरी आते ही पूरी प्रक्रिया शुरू होने पर काम तेजी के साथ शुरू कर दिया जाएगा। टेंडर 18 नवंबर को खोला जाएगा, जबकि पुल शुरू होने की तारीख 15 नवंबर है। पुल इस बार 32.50 लाख रुपये से बनाया जाएगा।


शासन में प्रस्ताव गया हुआ है। वहां से सहमति होनी है। इसको देखते हुए पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ताकि पुल बनाने में और अधिक विलंब न हो। इस माह के अंत तक पुल तैयार होने की संभावना है। - अनूप कुमार, अवर अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed