{"_id":"584ed90c4f1c1b676f649b34","slug":"then-the-closed-sugar-mill-purnpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बंद हो गई पूरनपुर चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बंद हो गई पूरनपुर चीनी मिल
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Mon, 12 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दि किसान सहकारी चीनी मिल खराबी को लेकर सोमवार को बंद रही। इससे कई दिनों से गन्ना भरे वाहनों की लगने वाली लाइनें और लंबी हो गई। भारी भीड़ को लेकर गन्ना किसानों को गन्ना तुलवाने को 24 से 36 घंटे लग रहे हैं।
सोमवार सुबह करीब दस बजे खराबी से चीनी मिल बंद हो गई। मिल बंद होते ही गन्ना की तौल और धीमी कर दी गई। इससे चीनी मिल यार्ड के अलावा गन्ना से भरे वाहनों की लाइनें आसाम हाइवे तक लगी। चीनी मिल के दोनों ओर गन्ना से भरे वाहनों की लाइनों से लोगों को आवागमन में असुविधा हुई। हालांकिएक सप्ताह से गन्ना से भरे वाहनों की लाइनें लग रही है। चीनी मिल गेट पर गन्ना तुलवाने पहुंचने वाले किसानों को 24 से 36 घंटें का इंतजार करना पड़ रहा है। भीषण ठंड में खुले आसमान के नीचे रहने से किसानों को भारी असुविधा हो रही है। इसको लेकर गन्ना किसानों में रोष है। उधर, सुबह बंद हुई चीनी मिल को शाम करीब छह बजे तक शुरू नहीं किया गया था। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक एएस पोरस ने बताया कि शेड्यूल चैकिंग को लेकर सोमवार को दो घंटे को मिल बंद करवाई गई थी। इसके बाद मिल नंबर वन में खराबी आ गई। खराबी को दूर करवाकर शीघ्र ही चीनी मिल को चलवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अनियमित ढंग से गन्ना सप्लाई पर्चियां जारी होने पर गन्ना किसानों की भीड़ लगी है। अब गन्ना सप्लाई पर्चियों को जारी करने की व्यवस्था को सुधरवा दिया गया है। शीघ्र ही गन्ना किसानों की लंबी लाइनें भी समाप्त होगी।
---