फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rain makes the weather pleasant; waterlogging in several areas adds to the trouble.

Pilibhit News: बारिश से मौसम सुहाना, कई इलाकों में जलभराव से बढ़ी परेशानी

Fri, 28 Aug 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Rain makes the weather pleasant; waterlogging in several areas adds to the trouble.
न्यूरिया के सब्जी बाजार में भरे बरसाती पानी से होकर गुजरता बाइक सवार राहगीर।
पीलीभीत। शहर में बृहस्पतिवार सुबह से दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे और बीच-बीच में बारिश होती रही। इससे तापमान में गिरावट आई और पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली। वहीं, कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल को लाभ मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे। कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन

सुबह से ही बादलों की आवाजाही के बीच रुक-रुककर बारिश होती रही। ठंडी हवाएं चलने से मौसम में ठंडक घुल गई। बारिश के कारण शहर के मुख्य स्टेशन मार्ग समेत कई निचले इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। इससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश लगातार न होने के कारण जलभराव की स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं हुई। दोपहर बाद कुछ समय के लिए बारिश थमी तो लोगों को राहत मिली, लेकिन बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना बना रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बारिश को धान की फसल के लिए उपयोगी माना जा रहा है। शहर की अशोक कालोनी से लेकर जलनिगम कार्यालय में भी जलभराव होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बीसलपुर में दो घंटे हुई लगातार बारिश
बीसलपुर। बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे से 11 बजे तक लगातार बारिश हुई। इससे मौसम काफी सुहाना हो गया। खेतों में खड़ी गन्ने और धान की फसल को बारिश से लाभ पहुंचा। बारिश के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला दुबे में होली मैदान के पास, मोहल्ला हबीबुल्लाह खान सोमाली में गांधी प्राइमरी स्कूल के पास और मोहल्ला बख्तावरलाल में डाकखाना मार्ग पर जलभराव हो गया। बारिश थमने के बाद सड़कों और गलियों में भरा पानी नालों में बहने के बाद ही जलभराव की समस्या दूर हो सकी। इसके अलावा चौसरा, रूरिया, कासिमपुर और मिघोना के पास स्थित रेलवे अंडरपास में भी पानी भर गया।
न्यूरिया में स्कूल परिसर में पानी घुसा
न्यूरिया। बारिश के बाद गांव कल्लिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में पानी घुस गया। बीते तीन दिनों से परिसर में पानी होने से बच्चों को पानी से होकर कक्षाओं तक पहुंचना पड़ रहा है। जलभराव के कारण पढ़ाई के साथ ही मध्याह्न भोजन की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
प्रधानाचार्य सरोजनी देवी ने बताया कि बारिश के बाद हर बार विद्यालय परिसर में पानी भर जाता है और दो-तीन दिन तक इसकी निकासी नहीं हो पाती। विद्यालय के सामने कच्चा नाला बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार नाले से पानी की निकासी सुचारु नहीं होने के कारण बारिश का पानी विद्यालय परिसर में जमा हो जाता है।
बृहस्पतिवार सुबह करीब एक घंटे हुई बारिश से कस्बे के मोहल्ला तिगड़ी, ठाकुरद्वारा समेत अन्य निचले इलाकों में भी जलभराव हो गया। मुख्य सब्जी बाजार की सड़क पर पानी भरने से दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हुई। ठाकुरद्वारा की एक गली में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान और मुख्य सब्जी बाजार स्थित एक होटल में भी बारिश का पानी पहुंच गया। संवाद

--
नाला निर्माण का हुआ टेंडर, मिलेगी राहत
नगर पंचायत के ईओ हरिपाल गंगवार ने बताया कि जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नाला निर्माण का टेंडर हो चुका है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जलभराव से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।

न्यूरिया के सब्जी बाजार में भरे बरसाती पानी से होकर गुजरता बाइक सवार राहगीर।

न्यूरिया के सब्जी बाजार में भरे बरसाती पानी से होकर गुजरता बाइक सवार राहगीर।

न्यूरिया के सब्जी बाजार में भरे बरसाती पानी से होकर गुजरता बाइक सवार राहगीर।

न्यूरिया के सब्जी बाजार में भरे बरसाती पानी से होकर गुजरता बाइक सवार राहगीर।

न्यूरिया के सब्जी बाजार में भरे बरसाती पानी से होकर गुजरता बाइक सवार राहगीर।

न्यूरिया के सब्जी बाजार में भरे बरसाती पानी से होकर गुजरता बाइक सवार राहगीर।

न्यूरिया के सब्जी बाजार में भरे बरसाती पानी से होकर गुजरता बाइक सवार राहगीर।

न्यूरिया के सब्जी बाजार में भरे बरसाती पानी से होकर गुजरता बाइक सवार राहगीर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed