फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Clash and chaos between two groups following a minor collision between a bike and a car.

Pilibhit News: बाइक और कार में मामूली टक्कर के बाद दो पक्षों में मारपीट, अफरातफरी

Fri, 28 Aug 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Clash and chaos between two groups following a minor collision between a bike and a car.
माधोटांडा। कलीनगर के मुख्य बाजार में बुधवार शाम बाइक और कार की मामूली टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लात-घूंसों व डंडों से मारपीट शुरू हो गई। अचानक हुए हंगामे से बाजार में अफरातफरी मच गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस भी सतर्क हो गई।
विज्ञापन


पूरनपुर निवासी कुछ युवक कार से कलीनगर में मनोहर चाय की दुकान चलाने वाले अनस से मिलने आए थे। इसी दौरान वार्ड नंबर एक का युवक राखी खरीदकर बाइक से लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक कार से टकरा गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय से जुड़े थे। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कार सवार युवकों ने बाइक सवार से मारपीट कर दी। इसके बाद उसके पक्ष के कई लोग भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। सूचना पर कलीनगर चौकी प्रभारी सैफ खान पुलिस बल के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। विवाद शांत हो गया। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed