फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Theft report filed; questioning of suspects intensified.

Pilibhit News: चोरी की रिपोर्ट दर्ज, संदिग्धों से पूछताछ तेज

Mon, 13 Jul 2026 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Theft report filed; questioning of suspects intensified.
हेड कांस्टेबल सहित दो लोगों के घरों को बनाया था निशाना
विज्ञापन

पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र में रोशनदान और खिड़की उखाड़कर हेड कांस्टेबल सहित दो लोगों के घरों में जेवरात और नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने गांव अशोक नगर के केशवदास की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ तेज की है।

शुक्रवार रात को चोरों ने गांव लक्ष्मनपुर के नैमुद्दीन के घर के पीछे का रोशनदान निकालकर प्रवेश किया था। चोर उसके घर के कमरे में रखी अलमारी तोड़कर सोने, चांदी के जेवरात और 95 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे। नैमुद्दीन की पत्नी फरजाना बानो पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल हैं। चोरों ने इसके अलावा गांव अशोक नगर के केशवदास के घर में घुसकर सोने, चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। हजारा पुलिस ने दोनों घटनाओं की रिपोर्ट केशवदास की ओर से अज्ञात के खिलाफ दर्ज की। पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग भी लगे हैं। सीओ विधि भूषण मौर्य के अनुसार, चोरों को गिरफ्तार कर जल्द घटना का खुलासा किए जाने के निर्देश थाना पुलिस को दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed