{"_id":"6548e607c010a4eb4b0c7935","slug":"theft-from-lawyers-chamber-attempt-to-steal-at-two-places-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-7167-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वकील के चेंबर से चोरी, दो स्थानों पर चोरी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वकील के चेंबर से चोरी, दो स्थानों पर चोरी की कोशिश
विज्ञापन
गांव भगवंतापुर में भी आटा चक्की पर किया चोरी का प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर| चोरों ने तहसील परिसर में वकील अजतम खां के चैंबर का ताला तोड़कर छह कुर्सी, एक स्टूल, दो लोहे के पाइप चोरी कर लिए। इसके अलावा चोरों ने गांव भगवंतापुर के एक घर और आटा चक्की में चोरी की कोशिश की। घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई है|
चोरी और चोरी की कोशिश की घटनाओं की जानकारी लोगों को सोमवार सुबह हुई । अजतम खां ने बताया कि तहसील परिसर के चेंबर का चोरों ने ताला तोड़कर छह कुर्सी, एक स्टूल, दो लोहे के पाइप चोरी कर लिए। इससे पहले भी चोर उनके चेंबर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं| चोरों ने इसके अलावा गांव आनंदपुर उर्फ भगवंतापुर निवासी इकरार अहमद के बंद घर का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया।
छत पर रखे बक्से का भी ताला तोड़ दिया। आहट पर चोर घटना को अंजाम नहीं दे सके। चोरों ने गांव के सतीक अहमद की आटा चक्की में घुसकर अल्टरनेटर चोरी की कोशिश की| आहट पर यहां भी चोर घटना को अंजाम नहीं दे सके | घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई है।