{"_id":"6a7b69bbc812432f3a076f31","slug":"theft-committed-after-breaking-the-locks-of-two-closed-quarters-at-the-lh-sugar-factory-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-166356-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एलएच शुगर फैक्ट्री के बंद दो क्वार्टरों के ताले तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एलएच शुगर फैक्ट्री के बंद दो क्वार्टरों के ताले तोड़कर चोरी
Tue, 11 Aug 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र स्थित एलएच शुगर फैक्ट्री परिसर में चोरों ने आबकारी विभाग के उप निरीक्षक और कंपनी सेक्रेटरी के क्वार्टरों को निशाना बना लिया। दोनों आवासों के ताले और कुंडे तोड़कर चोर नकदी, सोने की अंगूठी और नकदी चोरी कर ले गए। दोनों परिवारों के बाहर होने के कारण घटना का पता सोमवार सुबह सुरक्षा गार्ड की चेकिंग के दौरान चला।
10 अगस्त की सुबह करीब सात बजे फैक्ट्री परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड वसंत लाल क्वार्टरों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान क्वार्टर संख्या सी-1 और सी-5 के कुंडे टूटे और ताले गायब मिले। क्वार्टर सी-1 आबकारी विभाग के उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह और सी-5 कंपनी सेक्रेटरी शशांक अग्रवाल को आवंटित है। गार्ड ने दोनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे शशांक अग्रवाल ने बताया कि कपड़ों में रखे करीब 12 हजार रुपये चोरी हुए हैं। वहीं नरेंद्र सिंह के क्वार्टर में बने मंदिर से करीब पांच ग्राम की सोने की अंगूठी और 1100 रुपये, मेज पर रखे गत्ते के डिब्बे से करीब एक हजार रुपये गायब मिले। घटना के संबंध में एलएच शुगर फैक्ट्री लिमिटेड के सुरक्षा अधिकारी किशन सिंह बिष्ट की ओर से कोतवाली सुनगढ़ी में तहरीर दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्वार्टरों का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि थाना पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।