{"_id":"66df2fbb5038dca11803858f","slug":"the-youth-made-an-objectionable-comment-on-the-video-the-police-let-him-go-after-giving-him-a-warning-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122228-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वीडियो पर युवक ने कर दी आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वीडियो पर युवक ने कर दी आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ा
विज्ञापन
घुंघचाई। चंगेज खां की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर एक युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिस पर हिंदू संगठनों के लोग उसके पास पहुंच गए। पुलिस ने युवक से माफी मंगवाकर हिदायत देकर छोड़ दिया।
कुछ दिन पहले कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव रम्मपुरा का चंगेज खान, महिला को जबरन ले जा रहा था। इसी दौरान बजरंग दल के कुछ लोगों ने उसको घेर कर पिटाई लगाई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था।
सोमवार को कस्बे के एक युवक ने सोशल मीडिया पर चल रहे मारपीट के वीडियो पर गलत टिप्पणी कर दी। इसकी जानकारी होने पर हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग टिप्पणी करने वाले युवक के यहां पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
काफी देर तक वार्ता चलती रही। उसके बाद टिप्पणी करने वाले युवक ने माफी मांग ली, जिस पर मामला शांत हो गया। पुलिस ने युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि टिप्पणी करने के मामले में एक युवक को हिरासत में लिया था। उसने माफी मांग ली है, जिसके चलते कार्रवाई नहीं की गई है। फिर भी जांच की जा रही है।