फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The youth made a video viral and talked about committing suicide, police saved him

Pilibhit News: युवक ने वीडियो वायरल कर की जान देनी की बात, पुलिस ने बचाया

Thu, 18 Jul 2024 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
The youth made a video viral and talked about committing suicide, police saved him
पीलीभीत। पिता की डांट से नाराज युवक ने घर से निकलकर वीडियो वायरल कर आत्महत्या की बात कही, वह कुछ खाता भी दिखा। जानकारी के बाद पिता ने बरखेड़ा विधायक से मदद मांगी। विधायक ने एसपी को घटनाक्रम बताया। एसपी के आदेश पर अमरिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लोकेशन के आधार पर युवक को बरेली के फरीदपुर से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मामला अमरिया क्षेत्र के गांव भोनी का है। गांव निवासी लाल बहादुर ने किसी बात को लेकर अपने पुत्र संजय को डांट दिया। इससे नाराज होकर युवक घर से निकल आया। कुछ देर बाद वीडियो वायरल कर उसने आत्महत्या करने की बात की।
विज्ञापन

जानकारी लगते ही पिता ने पूरे मामले की जानकारी बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद को देकर मदद मांगी। विधायक ने एसपी अविनाश पांडेय को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद एसपी ने अमरिया पुलिस को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आनन-फानन में मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक को बरेली के फरीदपुर से बरामद कर लिया। युवक को थाने लाकर समझाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी बृजवीर सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस ने 20 मिनट के अंदर युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed