{"_id":"64218d444f9f9c9d2b01c0e4","slug":"the-young-man-was-pushed-scorched-by-falling-in-boiling-oil-pilibhit-news-c-4-1-108911-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवक को धक्का दिया, खौलते तेल में गिरने से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवक को धक्का दिया, खौलते तेल में गिरने से झुलसा
विज्ञापन
लेनदेन को लेकर हुआ था झगड़ा, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। लेनदेन को लेकर कहासुनी के बाद युवक को धक्का दे दिया गया। जिससे वह कढ़ाई में खौल रहे तेल में गिर गया और गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने धक्का देने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जहानाबाद क्षेत्र के गांव खमरिया पुल निवासी हीरालाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पुत्र प्रदीप 25 मार्च को शाम साढ़े सात बजे शराब भट्ठी की कैंटीन पर पकौड़ी बना रहा था। इस दौरान गांव का ही डालचंद भी पहुंच गया और पुराने लेनदेन को लेकर झगड़ा करने लगा। विरोध करने पर धक्का दे दिया। जिससे प्रदीप पास में मिठाई की दुकान में रखी कढ़ाई में खौलते रहे के ऊपर गिर गया और बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव निवासी डालचंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।