{"_id":"05b4dfccd3c970224d825c246b86f0c3","slug":"the-work-of-the-blo-gungura-refusing-to-be-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुंघौरा के बीएलओ ने काम करने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुंघौरा के बीएलओ ने काम करने से किया इंकार
Pilibhit
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव को लेकर गहमा गहमी शुरू हो गई है। आपत्ति दाखिल करने की तिथि समाप्त होने के बाद अब उसके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीसलपुर तहसील सभागार में सोमवार अधिकारियों ने बरखेड़ा ब्लाक के 10 गांवों के 20 लोगों की ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों से संबंधित आपत्तियों का निस्तारण कराया। उधर कथित तौर पर अपात्रों का नाम सूची में शामिल कर लेने का आरोप लगाते हुए ग्राम घुंघौरा के ग्रामीण बीएलओ से भिड़ गए। जिसके बाद बीएलओ ने काम करने से इनकार कर दिया है।
10 गांवों की आपत्तियों का हुआ निस्तारण
बीसलपुर। तहसील सभागार में सोमवार को अधिकारियों ने बरखेड़ा ब्लाक के 10 गांवों के 20 लोगों की ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों से संबंधित आपत्तियों का निस्तारण कराया। निस्तारण कराने वाले अधिकारियों में एसडीएम बीपी सिंह, तहसीलदार नन्हे लाल, बरखेड़ा के बीडीओ और सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) शामिल थे। इन अधिकारियों ने जिन गांवों के लोगों की आपत्तियों का निस्तारण कराया है। उनमें परासी रामकिशन, दौलतपुर पट्टी, खरदहाई, मूसेपुर कलां, बहादुरपुर हुकमी, शेरगंज धर्मंगदपुर, ज्योहरा कल्यानपुर, पिपरिया मंडन और गंझाड़ा गांव शामिल हैं।
अधिकारियों ने दोनों पक्षों और बीएलओ की मौजूदगी में 20 आपत्तियों का निस्तारण कराया। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि जिन आपत्तियों का निस्तारण किया गया है। उनमें वंचित मतदाताओं के वोट न बने होने और अपात्रों के वोट काटे जाने से संबंधित आपत्तियां थीं।
विज्ञापन
आहत बीएलओ काम करने से मना किया
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। गांव घुंघौरा के कुछ ग्रामीणों ने शनिवार को कथित तौर पर अपात्रों के वोट बनाने से मना करने पर बीएलओ से काफी अभद्र व्यवहार किया, जिससे क्षुब्ध होकर बीएलओ ने काम करने से मना कर दिया है।
सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रूपलाल ने बताया कि गांव घुंघौरा के कुछ ग्रामीणों ने शनिवार को अपात्रों के वोट बनाने से मना करने पर बीएलओ मुमताज अहमद से काफी अभद्र व्यवहार किया। मुमताज अहमद ने शनिवार को ही सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को मामले की विस्तृत जानकारी देकर काम करने में असमर्थता जता दी। बीएलओ ने इसी क्रम में सोमवार को काम नहीं किया। गांव के तमाम लोग बीएलओ की प्रतीक्षा में दिन भर बूथ पर प्रतीक्षा करते रहे और शाम को मायूस होकर लौट गए। सहायक विकास अधिकारी ने यह भी बताया कि मंगलवार को वह बीएलओ को एसडीएम बीपी सिंह के समक्ष पेश करेंगे। उसके बाद एसडीएम जैसा बताएंगे, वैसा किया जाएगा। इस बावत तहसीलदार नन्हे लाल ने बताया कि अभी तक यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। यदि बीएलओ उन्हें इस संबंध में शिकायती पत्र देगा, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में व्यवधान डालने के आरोप में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। तहसीलदार ने यह भी बताया कि यदि ग्रामीणों की नजर में बीएलओ सही काम नहीं कर रहा था, तो ग्रामीणों को बीएलओ की शिकायत उनसे (तहसीलदार से) करनी चाहिए थी।