फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   "The whole world was called by Prime yoga '

‘प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरा विश्व कर रहा योग’

Tue, 21 Jun 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Tue, 21 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
"The whole world was called by Prime yoga '
मेनका गांधी - फोटो : pilibhit, beureu
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने शहर के स्प्रिंगडेल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पूरा विश्व योग कर रहा है। यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है।
विज्ञापन

विश्व योग दिवस पर जिले में मुख्य कार्यक्रम स्प्रिंगडेल कॉलेज में सुबह छह बजे प्रारंभ हुआ। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में जिला संयोजक नरेंद्र पाल सिंह तोमर, डॉ. एनपी सिंह, महेश चंद्र दुबे, डॉ. प्रमोद अग्रवाल, बाबूलाल और रीना बेनाल ने योगाभ्यास कराया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भी योगाभ्यास किया। उन्होंने लोगों से नियमित योग करने की अपील करते हुए कहा कि खुश रहने के लिए स्वस्थ रहना जरूरी है। नियमित योग करने से हम निरोगी रहेंगे। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र शर्मा, एसडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन, सीओ सिटी निर्मल सिंह बिष्ट, डॉ. एसके शर्मा, जेसी जोशी, डॉ. पीडी सिंह, सुखवीर सिंह भदौरिया सहित कई लोग थे। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन

 प्रज्ञा पीठ में डॉ. दीनदयाल शर्मा, नारायण लाल शर्मा, अनुदीप्ति शर्मा, हरीशंकर वर्मा, गिरीश चंद्र गुप्ता, विजय, प्रदीप, विनोद कुमार, शोभा सिंह, मधु अग्रवाल, लक्ष्मी शर्मा सहित कई लोग थे। अशोक कॉलोनी स्थित संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य ओमप्रकाश दीक्षित की देखरेख में योगाभ्यास किया गया। यहां रामनारायण, मुक्ता प्रसाद, जमुना प्रसाद, रामकुमार, त्रिदेव, राकेश पाठक, राजेंद्र, मनोहरलाल, छत्रपाल, अरुण कुमार, जगदीश त्यागी सहित कई लोग थे। चिलावीपा विद्या मंदिर में योग प्रमुख रवि प्रताप सिंह ने योगाभ्यास कराया। यहां प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्र, रामौतार गुप्ता, आलोक सक्सेना, ओमप्रकाश, तेजराम सहित कई लोग थे। अकबर खां चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जिला अस्पातल के आयुष भवन में योग दिवस मनाया गया। इसमें सीएमएस डॉ. आरसी शर्मा, योगाचार्य डॉ. श्रीपलाश, डॉ. ओपी मौर्य, डीपीएम सर्वेश वर्मा, अर्पित जायसवाल, प्रसून शर्मा, अंकित मिश्रा, पंकज शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन में भी योगाभ्यास कराया गया। यहां सभी थानों एवं पुलिस कार्यालय के स्टाफ को शामिल किया गया। एसपी मुनिराज जी., एएसपी विकास वैद्य, सीओ सिटी निर्मल विष्ट, सीओ पूरनपुर राजेश्वर सिंह, सीओ बीसलपुर बीपी सिंह, सीओ जहानाबाद जगतराम जोशी, समस्त थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के शाखा मंत्री प्रेमपाल शर्मा के नेतृत्व में रेल कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। 
पूरनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सनातन धर्म इंटर कॉलेज मेें योग कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख राजप्रीत कौर और प्रसादपुर गौशाला ट्रस्ट के प्रबंधक अनंतराम पालिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। योगाचार्या सरिता सिंह और बृजेश ने योगाभ्यास कराया। संचालन रतन चौहान ने किया। यहां डॉ. सत्यपाल शर्मा, मोहित सिंह ने सहयोग किया। इसके बाद गायत्री परिवार एवं पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वावधान में व्यसन मुक्ति रैली निकाली गई। रैली में रामऔतार कुशवाहा, तौलेराम पांडेय, गायत्री प्रकाश, जरनैल सिंह जैली, विश्वनाथ सिंह कुशवाहा, आरती पासवान, चरनजीत, राजेंद्र पाल शुक्ला, शिवराम पांडेय, महेंद्र प्र्रकाश गुप्ता, अंबरीश गुप्ता, देवेंद्र अग्रवाल, विजय खुराना, ओम शर्मा, नरेश शुक्ल आदि थे। आरएसएस एवं भाजपा की ओर से सांई श्रद्धा सबुरी बैंकटहाल में योगाचार्य रूपेश ने योगाभ्याय कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, जिला प्रभारी रामगोपाल मिश्रा, रामनिवास, मोतीलाल, अंशु गुप्ता, गुरभाग सिंह, महेश मिश्रा, राकेश सिंह, पूर्व विधायक प्रमोद प्रधान, नीशू प्रधान, अनुराग मिश्रा, सुरेश आजाद आदि थे।
बीसलपुर। एसबीएम इंटर कॉलेज में पतंजलि योगपीठ एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हुए शिविर में लोग ने योग किया। यहां बाबूराम मौर्य, भारत रघुवंश तिवारी, लीलावती मौर्य, सुभाष सक्सेना, भद्रपाल गंगवार, डॉ. सुरेंद्र गंगवार, डॉ. रविशरण चौहान, कमलेश कुमारी सक्सेना, रामखिलौना शर्मा, जनार्दन मिश्रा, हरीओम अग्रवाल, सुशील कुमार, तेजप्रकाश, हरवीर ङ्क्षसह, अशोक पांडेय, दौरगादत्त, राकेश सिंह आदि थे। गायत्री पीठ पर देवकी नंदन गंगवार ने योगाभ्यास कराया। यहां सत्यपाल यादव, प्रताप सिंह, संजय सक्सेना, रामपाल गंगवार, चिराैंजीलाल, मिहीलाल, माखनलाल, बेचेलाल, जगदीश सिंह, शशी बाला, नत्थो देवी, आशा देवी, प्रिया, निधि मौजूद रहीं। जवाहर नवोदय विद्यालय, गांव ढुकसी, सरदार बल्लभभाई पटेल इंटर कालेज अमरा करोड़, राजकीय महाविद्यालय, डायट, सनातन संस्कृति संरक्षण मंच कार्यालय में भी योग दिवस मनाया गया।
बरखेड़ा। कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय योग दिवस मनाया गया। शुभारंभ निरंजनलाल गुप्ता ने मां सरस्वती  व भारत माता के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। योग शिक्षक सूरज सिंह ने योगों की जानकारी देकर अभ्यास कराया। यहां हीरालाल, संजय कुमार, शक्ति बाबू, कैलाश भोजवाल, जितेन्द्र कुमार, कमलेश गंगवार आदि ने प्रतिभाग किया।

मझोला। चौधरी उमराव सिंह इंटर कॉलेज में योग दिवस मनाकर लोगों ने योगाभ्यास किया। यहां चेयरमैन अजय गोयल, बलविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपक जिदंल, डॉ. पीके विश्वास, बंशीलाल, ग्यारसी लाल, डॉ. एसएन सिंह, राजकुमार सिंह मौजूद थे। डॉ. डोरीलाल वर्मा ने अपने आवास पर बच्चों का योग कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed