फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The water level of Sharda river increased again, eight bamboo crates flowed

Pilibhit News: फिर बढ़ गया शारदा नदी का जलस्तर, आठ बंबूक्रेट बहे

Mon, 24 Jul 2023 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 24 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
The water level of Sharda river increased again, eight bamboo crates flowed
जलस्तर बढ़ने से फिर लबालब हुई शारदा नदी ।
पूरनपुर। शनिवार रात में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी नाले से होकर गांव चंदिया हजारा में घुस गया है। इससे ग्रामीणों में खलबली मच गई है। जलस्तर बढ़ने से कटान रोकने के लिए लगाए गए 10 बंबूक्रेट में से आठ नदी में बह गए हैं। अब तक लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए 28 बंबूक्रेट नदी में समा चुके हैं। नदी तेजी से कटान करके चंदिया हजारा इलाके में तबाही मचा रही है।
विज्ञापन

शारदा नदी इस बार सबसे अधिक कहर गांव चंदिया हजारा के समीप ही बरपा रही है। जुलाई के पहले सप्ताह से कटान शुरू होने पर बाढ़ खंड ने शुरुआत में कटान रोकने के लिए वायरक्रेट लगवाए थे। इससे कटान कुछ धीमा हुआ था, लेकिन 12 जुलाई को जलस्तर बढ़ने पर चार दिन तक लाखों रुपये की लागत से बनाए गए 15 वायरक्रेट नदी में समा गए थे।
विज्ञापन

बाद में बाढ़ खंड की ओर से कटान रोकने के लिए बंबूक्रेट बनवाने शुरू किए। इसके लिए ट्रकों से लखनऊ से बांस मंगवाए गए। 17 जुलाई को कटान रोकने के लिए 20 बंबूक्रेट लगवाए गए थे। अगले दिन बनबसा बैराज से डेढ़ लाख क्यूसेक पानी पास होने पर लाखों की लागत से बनाए गए सभी बंबूक्रेट नदी में समा गए। नदी के उफनाने से गांव चंदिया हजारा के 25 घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले जलस्तर कम होने पर घरों में भरा पानी तो निकल गया, लेकिन नदी ने कटान तेज कर दिया। तीन किसानों की 10 एकड़ से अधिक गन्ने की फसल नदी में समा गई। शुक्रवार को फिर कटान रोकने के लिए बंबूक्रेट लगाने का काम शुरू किया गया। शनिवार शाम तक बाढ़ खंड की ओर से 10 बंबूक्रेट लगवाए गए। इससे कटान धीमा हुआ तो किसानों ने राहत की सांस ली।
शनिवार रात फिर नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी उफना गई। कटान रोकने के लिए लगाए गए 10 में से आठ बंबूक्रेट नदी में बह गए। इधर, नाले से होकर नदी का पानी गांव में घुस गया। इससे गांव के लोगों में बाढ़ की आशंका से फिर खलबली मच गई है। हालांकि रविवार को नदी का जलस्तर कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली। तहसीलदार ध्रुवनरायन यादव ने बताया कि नदी में शनिवार से 30 हजार क्यूसेक पानी बनबसा बैराज से पास हो रहा था। बाढ़ के हालात तो नहीं है, लेकिन चंदिया हजारा के समीप कटान हो रहा है।

०००००००
नदी किनारे दलदल होने से बंबूक्रेट लगाने के अलावा कटान रोकने का फिलहाल कोई और तरीका नहीं है। नदी का जलस्तर बढ़ने से बंबूक्रेट नदी में समा रहे हैं। बंबूक्रेट का मलबा नदी किनारे जमा होने से कटान रुकने में मदद कर रहा है। नदी का जलस्तर कम होने पर फिर बंबूक्रेट लगवाए जाएंगे। - डीएन शुक्ला, सहायक अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed