फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The votes cast in the district Mtdankarmion

जिले के मतदानकर्मियों ने डाला वोट

Thu, 09 Feb 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 09 Feb 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
The votes cast in the district Mtdankarmion
जिले के मतदानकर्मियों ने डाला वोट
जिले में भले ही 15 फरवरी को वोट डाले जाएंगे लेकिन मतदान का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हो गया। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने मंडी में प्रशिक्षण के बाद अपने वोट डाले। हालांकि अव्यवस्थाओं के चलते पहले दिन ईडीसी मतदाताओं को काफी देर परेशान होना पड़ा। जिले में मतदान के लिए सभी 1427 बूथों पर चार सदस्यीय टीम के अलावा लगभग 10 हजार अधिकारी कर्मचारी चुनाव पर ड्यूटी में लगाए गए हैं। मतदान के दिन यह सभी कर्मचारी व्यस्त होंगे ऐसे में इन सभी को वोट डालने का मौका चुनाव से पूर्व ही दिया गया है। चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों (ईडीसी) को वोट डालने के लिए मंडी समिति में ही विधानसभा वार व्यवस्था की गई है। संबंधित कर्मचारी को फार्म 12क भरकर संबंधित विधानसभा कांउटर पर जमा करना होगा। इस पर उसे मतपत्र दिया जाएगा जिसपर मोहर लगाने के बाद उसे लिफाफे में बंद कर मतपेटी में डाला जाएगा। बृहस्पतिवार को मंडी में यह प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई।
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के चलते घंटों परेशान रहे ईडीसी वोटर
ईडीसी मतदाताओं को चुनाव ड्यूटी भेजने के साथ ही वोटिंग की जानकारी का प्रपत्र भी भेजा गया है लेकिन मंडी में इसके लिए व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं हो सकी। पूरनपुर विधानसभा के काउंटर पर दोपहर को 24 वोट पडने के बाद प्रपत्र खत्म होने के कारण वोटिंग बंद कर दी गई। कमोवेश अन्य विधानसभाओं में भी यही स्थिति रही। चार बजे प्रपत्र आने पर मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन

वोटर संख्या जानने को लगाए गए कंप्यूटर
मतदान कर्मियों को वोट डालने के लिए अपना मतदाता क्रमांक व बूथ संख्या आदि की जानकारी ऑनलाइन हासिल कराने के लिए चार कंप्यूटर लगाए हैं। इस पर मतदाता अपने नाम, पिता का नाम अथवा वोटर आईडी नंबर के आधार पर बूथ व मतदाता क्रमांक आदि की जानकारी हासिल करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed