फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The victim's family members Far from being spartan to regain composure

विधायक ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस

Fri, 04 Sep 2015 11:57 PM IST
Madotanda
Madotanda Updated Fri, 04 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन

पूरनपुर के सपा विधायक पीतमराम शुक्रवार को गांव जमुनिया खास पहुंचे। उन्होंने मृतका मोनी देवी के परिवार वालों से घटना के बाबत जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद वह गांव वालों और आरोपियों से मिले। घटना के नामजद दो आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया। विधायक ने निर्दोषों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने का आश्वासन दिया है। उधर, घटना के नामजद आरोपियों को पुलिस दूसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

विज्ञापन

गांव जमुनिया खास निवासी फकीरे लाल पासवान की 15 वर्षीय पुत्री का शव गुरुवार की सुबह घर के अंदर कमरे में कुंडे से लटकता हुआ मिला था। उसके गले में साड़ी का फंदा कसा था। घर वालों का कहना था कि गांव के ही रामसनेही, विजयपाल और रमाकांत उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। आरोप है कि बुधवार की रात तीनों आरोपी करीब डेढ़ बजे घुसे थे। शोर मचाने पर भाग गए थे। इसके बाद सुबह सोनी देवी की कमरे में कुंडे से लटकती हुई लाश मिली थी। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शुक्रवार को पूरनपुर विधायक पीतमराम गांव पहुंचे। उन्होंने मृतका की मां देवकी देवी और परिवार के अन्य लोगों से घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद विधायक ने आरोपियों, उनके परिवार वालों और गांव वालों से भी बात की। आरोपी विजयपाल और रमाकांत ने विधायक को बताया कि बुधवार की रात 7.30 बजे वह लोग रामायण देखकर घर जा रहे थे। चचेरा भाई इंद्रपाल अपनी बहन मोनी देवी को पीट रहा था। जिसका उन लोगों ने रुककर विरोध किया था। जिस पर इंद्रपाल से नोकझोंक भी हुई थी। वह लोग अपने घरों को चले आए। सुबह मोनी देवी का शव लटकता मिलने की जानकारी हुई। विधायक ने कहा कि निर्दोष जेल नहीं जाएंगे, लेकिन दोषियों को किसी भी कीमत बर बख्शा नहीं जाएगा। इस संबंध में वह पुलिस अधिकारियों से भी बात करेंगे। उधर घटना के बाद से तीसरा आरोपी रामसनेही फरार है। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों की धड़पकड़ की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed