फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The train engine was the second day of the trial operation

ट्रेन संचालन को दूसरे दिन भी हुआ इंजन का ट्रायल

Sun, 27 Nov 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 27 Nov 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
The train engine was the second day of the trial operation
ट्रेन संचालन को दूसरे दिन भी हुआ इंजन का ट्रायल - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
भोजीपुरा से पीलीभीत के बीच ब्राडगेज लाइन पर ट्रेन चलाने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए इंजन का ट्रायल रविवार को जारी रहा। दोपहर तीन बजे तक इंजन ने भोजीपुरा से पीलीभीत तक 75 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तीन चक्कर लगाए। वहीं प्लेटफार्म नंबर तीन के निर्माण में भी तेजी आई है।
विज्ञापन

जनपदवासियों का ब्राडगेज ट्रेन पर सफर का सपना जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इसके लिए रेलवे की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। सूत्रों की मानें तो रविवार को ट्रेन चलाने की औपचारिक शुरूआत होनी थी जिसके लिए स्टाफ की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई थीं। हालांकि उच्चाधिकारियों ने फिलहाल इसे स्थगित कर दिया। अब 29 नवंबर से ट्रेन की औपचारिक शुरूआत होने की उम्मीद है। ट्रेन संचालन से पूर्व मार्ग की जांच परख एवं अन्य संभावित समस्याओं की जानकारी के लिए इंजन का ट्रायल कराया जा रहा है। रविवार को भी ब्राडगेज का इंजन पीलीभीत पहुंचा। इंजन के स्टाफ ने बताया कि रविवार को सुबह से दोपहर तीन बजे तक भोजीपुरा से पीलीभीत तक 75 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तीन चक्कर लगा चुके हैं। अब भोजीपुरा पहुंचने पर यदि पुन: निर्देश मिलता है तो और एक चक्कर लगाया जाएगा। रेलवे सूत्रों की मानें तो विभाग भले ही औपचारिक रूप से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दें लेकिन विधिवत संचालन भव्य उद्घाटन के बाद ही होगा, जो संभवत: दिसंबर के प्रथम सप्ताह में हो सकता है। उधर, ब्राडगेज लाइन के लिए बन रहे प्लेटफार्म नंबर एक-दो पर अभी टिन शेड डालने एवं फर्श की फिनिशिंग सहित कई काम बाकी हैं जिन्हें पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, प्लेटफार्म नंबर तीन के निर्माण का काम भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

प्लेटफार्म दो और तीन के बीच रहेंगी तीन लाइन
ब्राडगेज के लिए प्लेटफार्म नंबर दो को पहले से तैयार किया जा रहा है जबकि तीन का निर्माण अब शुरू हुआ है। इन दोनों प्लेटफार्म के बीच महज तीन रेल लाइनें रहेंगी। इसमें दो प्लेटफार्म के किनारे और एक लाइन दोनों के मध्य रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म के नाम में होगा बदलाव
ब्राडगेज लाइन ट्रेनें शुरू होने के साथ ही प्लेटफार्म की संख्या में भी बदलाव किया जाएगा। अब तक की प्लेटफार्म संख्या एक को समाप्त कर प्लेटफार्म दो का नाम बदलकर एक किया जाएगा। इसी प्रकार प्लेटफार्म तीन का निर्माण पूरा होने पर इसे प्लेटफार्म नंबर दो कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed