{"_id":"66638ae040d97a6d53059474","slug":"the-traders-submitted-a-memorandum-in-protest-against-the-municipal-administration-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-117547-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पालिका प्रशासन के विरोध में व्यापारियों ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पालिका प्रशासन के विरोध में व्यापारियों ने दिया ज्ञापन
विज्ञापन
राज्यमंत्री को ज्ञापन देते व्यापारी नेता । स्रोत - राज्यमंत्री
पीलीभीत। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पालिका प्रशासन के विरोध में राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि शहर में गंदगी के अंबार लगे हैं तो सड़कें भी खस्ताहाल हैं। राज्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हर्षित अग्निहोत्री, महामंत्री अमित अवस्थी ने संजय रॉयल पार्क स्थित गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार के आवास पर दिए ज्ञापन में कहा कि पिछले कई महीनों से सफाई व्यवस्था के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगे हैं। गली-मोहल्लों में अवैध डलावघर बन गए हैं। जहां समय से कूड़ा नहीं उठाया जाता है। नगर पालिका की उदासीनता एवं कूप्रबंधन के चलते भीषण गर्मी केे चलते संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
इस मौके पर राजकुमार सिंह, राजू, देवेंद्र पांडेय, नवनीत, विशाल सक्सेना, ठाकुर दास, हरद्वारी लाल, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।