{"_id":"642b18152098384241079fb5","slug":"the-tire-of-sugarcane-laden-truck-suddenly-burst-on-ramlila-road-stampede-pilibhit-news-c-4-1-116382-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रामलीला रोड पर अचानक फटा गन्ना भरे ट्रक का टायर, भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रामलीला रोड पर अचानक फटा गन्ना भरे ट्रक का टायर, भगदड़
विज्ञापन
तेज धमाके की आवाज सुनककर सहम गए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। गड्ढायुक्त रामलीला सड़क को लेकर अधिकारी अंजान बने हुए हैं। सड़क खराब होने से आए दिन हादसे होते रहते हैं। सोमवार को चीनी मिल गन्ना लेकर आ रहे एक ट्रक का अचानक गड्ढे में टायर पड़ने से फट गया। तेज आवाज के साथ टायर फटने से जहां ट्रक पलटते-पलटते बचा। इससे कुछ देर तक जाम भी लगा रहा।
उपाधि कॉलेज चौराहे से रामलीला रोड होते हुए असम रोड तक जाने वाली सड़क की हालत दिनोंदिन बदतर होती जा रही है। पूरी सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से वाहनों का निकलना दूभर हो रहा है। इस रोड पर मात्र गन्ना वाहन ही संचालित होकर रह गए हैं। सड़क की दुर्दशा को लेकर प्रशासन भी अनजान बना हुआ है। जिसके चलते आए दिन कोई ने कोई हादसा हो रहा है।
सोमवार को गन्ना लेकर आ रहा एक ट्रक गहरे गड्ढे में फंस गया। इससे उसका एक टायर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग सहम गए और दोपहिया वाहन वहां से जान बचाकर भागे। टायर फटने से ट्रक वहीं पर खड़ा हो गया। इससे वहां पर जाम भी लग गया। लोगों का कहना है कि आए दिन वाहन गड्ढों में पड़कर पलट भी रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारी सड़क की दुर्दशा को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहे।