फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The tigress captured in Jamunia was released in the forest of PTR.

Pilibhit News: जमुनिया में पकड़ी गई बाघिन को पीटीआर के जंगल में छोड़ा

Thu, 19 Oct 2023 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
The tigress captured in Jamunia was released in the forest of PTR.
पिजंरे में पकड़ी गई बा​धिन । स्रोत - वन विभाग
कलीनगर (पीलीभीत)। जमुनिया गांव से पकड़ी गई बाघिन को 24 घंटे बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के जंगल में छोड़ दिया गया। बुधवार को माला गेस्ट हाउस में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद अफसरों और चिकित्सकों की निगरानी में बाघिन को रेस्क्यू वाहन से ले जाकर जंगल में छोड़ा गया। बाघिन के पूरी तरह स्वस्थ होने का दावा किया जा रहा है। वहीं पूरी रात माला गेस्ट हाउस में बाघिन की दहाड़ गूंजती रही। वन अफसर बाघिन की उम्र साढ़े तीन साल बता रहे हैं।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र में तीन माह से दहशत का पर्याय बनी बाघिन को दो आपरेशन की विफलता के बाद मंगलवार को जमुनिया गांव में आबादी के निकट गन्ने के खेत से रेस्क्यू कर पकड़ा गया था। चिकित्सक के चार डाॅट मारने के बाद बाघिन पकड़ में आ सकी थी।
विज्ञापन

रेस्क्यू के बाद बाघिन को माला गेस्ट हाउस ले जाया गया। जहां चिकित्सक की निगरानी में बाघिन का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके बाद अफसर बाघिन को छोड़ने को लेकर मंथन में जुटे रहे। बुधवार शाम करीब पांच बजे एसडीओ मयंक पांडे, डॉ दक्ष गंगवार की निगरानी में बाघिन को पीटीआर के जंगल में ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
बकरे का खाया मीट, पिंजरे में लगाती रही दहाड़

रेस्क्यू के बाद बाघिन को पिंजरे में कैद कर माला गेस्ट हाउस ले जाया गया था। चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मंगलवार देर शाम बाघिन को होश आ गया। डॉट की गर्मी खत्म करने के लिए पिंजरे के अंदर ही पाइप से काफी देर तक बाघिन के शरीर पर पानी डाला गया। इसके बाद बाघिन को खाने के लिए बकरे का मीट डाला गया। पिंजरे में बाघिन दहाड़ लगाती रही।

000
बाघिन को देखने की लगी होड़
दहशत का पर्याय बनी बाघिन को पकड़े जाने के बाद माला गेस्ट हाउस में पहुंचने की सूचना मिलते ही कई विभागों के अफसर दीदार करने के इच्छुक दिखे। मंगलवार रात से लेकर बुधवार तक कई विभागों के अफसर परिवार के साथ बाघिन को देखने के लिए पहुंचे।

पिजंरे में पकड़ी गई बाधिन । स्रोत - वन विभाग

पिजंरे में पकड़ी गई बाधिन । स्रोत - वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed